{"_id":"67dc6010728429d548085e2f","slug":"consumer-fined-rs-78961-for-electricity-theft-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-151087-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बिजली चोरी पर उपभोक्ता को 78,961 रुपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बिजली चोरी पर उपभोक्ता को 78,961 रुपये जुर्माना
Fri, 21 Mar 2025 12:06 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 21 Mar 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। बिजली मंडल नादौन के तहत बिजली चोरी करने पर उपभोक्ता को 78,961 रुपये जुर्माना लगाया है। उपभोक्ता घरेलू कनेक्शन से व्यावसायिक संस्थान को बिजली आपूर्ति कर रहा था। बिजली मंडल नादौन के अंतर्गत बिजली चोरी करने वालों के विरुद्ध बोर्ड कड़ी कार्रवाई कर रहा है। बोर्ड ने उपभोक्ता के बिजली कनेक्शन को सील भी कर दिया है।
नादौन क्षेत्र के एक निजी शिक्षण संस्थान पर यह कार्रवाई बोर्ड के अधिशाषी अभियंता करणवीर सिंह की अगुवाई में एसडीओ अक्षय कुमार तथा कनिष्ठ अभियंता अनिल कुमार की टीम ने छापा मार कर की है। बोर्ड के अधिशाषी अभियंता करणवीर ने कहा कि नादौन क्षेत्र के एक निजी शिक्षण संस्थान द्वारा कई वर्षों से नियमों की अवहेलना करते हुए घरेलू कनेक्शन से व्यावसायिक परिसर को बिजली आपूर्ति की जा रही थी। चार दिन पूर्व भी एक व्यक्ति के विरुद्ध बिजली चोरी के मामले में तीन लाख 86 हजार 762 रुपए का जुर्माना लगा कर कड़ी कार्रवाई की है। बोर्ड के एसडीओ अक्षय कुमार ने कहा कि आरोपी के घरेलू बिजली मीटर सील कर दिया है।