फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Construction work of new building stopped in Nalangar School due to lack of budget

Hamirpur (Himachal) News: नालंगर स्कूल में बजट के अभाव मेें रुका नए भवन का निर्माण कार्य

Thu, 28 Mar 2024 07:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 07:29 PM IST
विज्ञापन
दो वर्ष पूर्व स्कूल में भवन निर्माण कार्य के लिए जारी हुआ था 39. 82 लाख रुपये
विज्ञापन

स्कूल में छठी से दसवीं तक 50 विद्यार्थी कर रहे हैं पढ़ाई, हो रही है खासी दिक्कत
अभिभावकों ने शिक्षा विभाग से स्कूल के निर्माण कार्य के लिए की बजट की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। नया भवन बनने के बाद भी राजकीय उच्च पाठशाला नालंगर में दाखिल विद्यार्थियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। स्कूल में छह माह पूर्व नया भवन बनकर तैयार हुआ है लेकिन अभी तक कमरों में बिजली सहित सौंदर्यीकरण का कार्य अधूरा है। कड़ाके की ठंड में विद्यार्थी बरामदे में टाट बिछाकर पढ़ाई करने को मजबूर थे। अब नया सत्र शुरू होने के बाद भी स्कूल में विद्यार्थियों को मजबूरन पुराने भवन में पढ़ाई करनी पड़ेगी। अभिभावकों की मानें तो विभागीय अधिकारी स्कूल भवन निर्माण कार्य पूरा न होने के लिए बजट न होने का तर्क दे रहे हैं। शैक्षणिक सत्र 2023-24 में स्कूल में छठी से दसवीं कक्षा तक 50 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। स्कूल में पुराने जर्जर भवनों को देखते हुए शिक्षा विभाग ने स्कूल में दो मंजिला भवन निर्माण कार्य के लिए 39.82 लाख रुपये का बजट जारी किया था ताकि स्कूल में विद्यार्थियों के लिए नए भवन का निर्माण करवाया जा सके। अभी तक स्कूल में विद्यार्थियों को नए भवन का लाभ नहीं मिल पाया है। इससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अभिभावकों सरिता देवी, सुरेंद्र कुमार, राकेश, सोमा देवी, राधिका, रजनी, प्रदीप कुमार, मीना देवी आदि ने कहा कि बजट के अभाव में स्कूल में नव निर्मित भवन का प्रयोग नहीं हो पाया है। अब नया सत्र शुरू होने वाला हैं लेकिन बजट न होने से स्कूल भवन का कार्य पूरा न होने से विद्यार्थियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। पूर्व में उन्होंने शिक्षा विभाग से दो बार भवन निर्माण कार्य के लिए अतिरिक्त बजट जारी करने की मांग की थी लेकि न अभी तक स्कूल के लिए अतिरिक्त बजट जारी नहीं हो पाया है। बजट जारी न होने से नवनिर्मित भवन किसी काम नहीं आ रहा है। भवन गेट पर लोक निर्माण विभाग ने ताला लगाया हुआ है। स्कूल में स्थित भवन काफी पुराना है जो जर्जर अवस्था में है लेकिन नया भवन होने के बाद विद्यार्थी सुविधा से पूरी तरह से वंचित हैं।

स्कूल में दो मंजिला भवन बनकर तैयार हो गया है। भवन में सौंदर्यीकरण और बिजली का कार्य शेष है। लोक निर्माण विभाग को शीघ्र भवन निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं ताकि विद्यार्थियों को नए भवन का लाभ मिल सके।
विज्ञापन

जीत सिंह, मुख्याध्यापक नालंगर स्कूल।

बजट जारी न होने से भवन का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। शिक्षा विभाग ने भवन निर्माण कार्य के लिए 35 लाख का ही बजट मिला है। हालांकि, निर्माण कार्य के लिए 39.82 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ था लेकिन पूरा बजट जारी न होने से निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय कटोच, एसडीओ लोनिवि हमीरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed