फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Construction work of multipurpose building stuck in limbo due to lack of budget

Hamirpur (Himachal) News: बजट नहीं मिलने से अधर में लटका बहुउदे्शीय भवन का निर्माण कार्य

Tue, 01 Apr 2025 12:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 01 Apr 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
टौणी देवी (हमीरपुर)। ब्लॉक टौणी देवी की पंचायत बारीं के चाहड़ गांव में बहुउद्देशीय भवन निर्माण का कार्य अधर में लटका हुआ है। अधूरे निर्माण के कारण ग्रामीण सुविधाओं से महरूम हैं। करीब पांच साल पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस बहुउद्देशीय बहुमंजिला भवन की नींव रखी गई थी लेकिन बाद में किसी भी सरकार की ओर से भवन के निर्माण के लिए बजट का प्रावधान नहीं किया गया। हालांकि ग्राम पंचायत की ओर से विभिन्न फंडों के माध्यम से भवन निर्माण के लिए नींव के अलावा डंगे लगा दिए गए लेकिन कार्य आगे नहीं बढ़ सका। इस भवन पर लगभग तीन करोड़ रुपये का प्रपोजल बनाया गया था लेकिन बजट नहीं मिलने कार्य डंगे लगने के बाद शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

टौणी देवी क्षेत्र के लोगों में ग्राम पंचायत बारीं के प्रधान रविंद्र ठाकुर, उपप्रधान मदन लाल, राजेश कुमार आदि ने मांग की है कि इस बहुउद्देशीय बहुमंजिला भवन के निर्माण के लिए बजट का प्रावधान करवाया जाए। बहुउद्देशीय बहुमंजिला भवन के लिए पांच कनाल भूमि स्वीकृत हुई है। यहां पर भवन के अंदर बड़े हॉल के अलावा, पार्किंग सहित किराये पर दुकानें बनाया जाना प्रस्तावित था। वहीं इस बारे बीडीओ टौणी देवी वैशाली शर्मा ने कहा कि मामला ध्यान में आया है, जिसे देखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed