फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Construction work of Jandroh-Bahl link road started

जंदरोह-बाहल संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य शुरू

Tue, 20 Jul 2021 11:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Construction work of Jandroh-Bahl link road started
जंगरोह-बाहल लिंक रोड के निर्माण में लगी जेसीबी। - फोटो : Hamirpur-HP
गलोड़ (हमीरपुर)। उपतहसील गलोड़ के तहत जंदरोह-बाहल संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। निर्माण कार्य शुरू होने से लोगों की 20 सालों से सड़क की मांग पूरी हो गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को जैसे ही जेसीबी से सड़क निर्माण का कार्य आरंभ हुआ, लोगों ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। बारिश के बावजूद भी लोग जेसीबी से सड़क निर्माण कार्य करवाते हुए नजर आए। स्थानीय पंचायत प्रधान राजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल इस सड़क के संपर्क को आपस में जोड़ने के लिए भाजपा के पूर्व विधायक और हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री से उनके निवास पर मिला था।
विज्ञापन

विजय अग्निहोत्री ने लोगों को आश्वस्त किया था कि शीघ्र ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। इस सड़क के निर्माण कार्य के लिए कई लोगों ने अपनी मलकीयत भूमि भी दान दी है ताकि 15 गांवों के बाशिंदों को सड़क सुविधा का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जंदरोह वासी जो लंबे समय से सड़क सुविधा से महरूम थे उन्हें भी अब सड़क का सीधा लाभ मिलेगा। इन गांव वासियों ने भी सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर विजय अग्निहोत्री का आभार प्रकट किया है। वहीं, बाहल ग्रामवासी जगदीश चंद, ओम प्रकाश, रतन चंद, राजकुमार, विद्या प्रकाश, कमलजीत, सुनीता, नीलम, पुष्पा कई ग्रामीणों ने इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताई है। सरकार के साथ-साथ स्थानीय प्रधान राजेश कुमार और हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री का भी सड़क निर्माण कार्य में सहयोग के लिए आभार प्रकट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed