{"_id":"66b8cac5d246ee95230fcd45","slug":"construction-work-of-bridge-on-beas-river-stopped-due-to-rain-will-be-completed-by-april-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-133388-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बरसात के कारण ब्यास नदी पर पुल का निर्माण कार्य रूका, अप्रैल तक होगा पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बरसात के कारण ब्यास नदी पर पुल का निर्माण कार्य रूका, अप्रैल तक होगा पूरा
Mon, 12 Aug 2024 07:57 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 12 Aug 2024 07:57 AM IST
विज्ञापन
कांगू (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के अंतर्गत निर्माणाधीन पुल का कार्य ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ने से रुक गया है। अब जलस्तर कम होने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू होगा, ताकि जान माल की हानि न हो। निर्माण कार्य में जुटी कंपनी ने अप्रैल 2025 तक पुल का निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
नादौन से होकर टू लेन निकल रहे राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्यास नदी पर नए पुल का निर्माण किया जा रहा है। निर्माणाधीन पुल में आठ स्तंभों की नींव प्रस्तावित है। इनमें पांच स्तंभों की नींव डालने का कार्य पूरा हो गया है। तीन स्तंभों की नींव का कार्य अब दो माह बाद ब्यास का जलस्तर कम होने के बाद शुरू होगा। वहीं, तीनों स्तंभों के नींव डलने के बाद पुल पर स्लैब डालने का कार्य शुरू होगा।
आधुनिक तकनीक से बनाए जा रहे पुल के निर्माण कार्य के लिए विभाग की ओर से नदी के पानी दो तरफ डायवर्ट किया गया है। मगर बरसात शुरू होने और नदी में जल स्तर बढ़ते के कारण कार्य को पूरी तरह रोक दिया गया है। निर्माणाधीन पुल 10वीं पातशाही गुरुद्वारा नादौन के नजदीक से होकर निकलेगा। इस पुल के बनने से शिमला-धर्मशाला के बीच आवागमन करते वक्त समय की बचत होगी और वाहन चालकों को जाम से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन
एनएचएआई के सीनियर प्रोजेक्ट मैनेजर रोहित ने कहा कि टूलेन निर्माण कार्य के अंतर्गत ब्यास नदी पर पुल डालने का कार्य बरसात के कारण बंद कर दिया है। पुल में आठ स्तंभों की नींव होगी। इसमें से पांच स्तंभों का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। शेष तीन स्तंभ की नींव को डालने का कार्य नदी का जलस्तर कम होने पर किया जाएगा। आगामी वर्ष तक नादौन वासियों को ब्यास नदी पर नए पुल की सौगात मिलेगी।