फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Construction was to be completed in December 2022, one and a half year passed, no work was done

Hamirpur (Himachal) News: दिसंबर 2022 में पूरा होना था भवन निर्माण, डेढ़ साल और बीता, नहीं चढ़ पाया परवान

Wed, 12 Jun 2024 07:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 12 Jun 2024 07:14 AM IST
विज्ञापन
Construction was to be completed in December 2022, one and a half year passed, no work was done
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रैल में एक ही कमरे में चिकित्सक इलाज करते हुए व फार्मासिस्ट दवाईयां द
रंगस (हमीरपुर)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रैल के भवन का निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा से डेढ़ वर्ष ज्यादा बीत जाने के बाद भी अधूरा पड़ा है। इससे निर्माण एजेंसी की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाने लगे हैं। नवंबर 2021 में पीएचसी भवन का निर्माण कार्य आवंटित कर दिसंबर 2022 निर्माण कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। मगर अभी तक भवन का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है।
विज्ञापन

लंबे अरसे से पीएचसी को ग्राम पंचायत रैल के सामुदायिक भवन के एक कमरे में चलाया जा रहा है। यहां एक ही कमरे में ओपीडी, फार्मेसी और अन्य कार्य निपटाए जाते हैं। ऐसे में मरीजों के साथ स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचने वाले मरीज से चिकित्सक से बातचीत करते अपनी बीमारी का भी जिक्र नहीं कर पाते हैं। इससे उपचार करने में मरीजों के साथ ही चिकित्सकों को भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

नवंबर 2021 में तत्कालीन सरकार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का तीन मंजिला भवन बनाने के लिए 1.64 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत करके निर्माण कार्य अवार्ड किया था। इसके लिए संबंधित ठेकेदार को दिसंबर 2022 तक भवन का निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य दिया था। मगर निर्धारित लक्ष्य से डेढ़ साल ज्यादा बीत जाने के बाद भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण अधूरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएचसी के चिकित्सा प्रभारी डॉ. हितेश ने कहा कि पंचायत द्वारा दिए गए कमरे में मरीज चेक करने में काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। नए भवन का निर्माण जल्दी पूरा हो जाए तो मरीजों के साथ-साथ केंद्रों के स्टाफ को भी कार्य करने में आसानी होगी। वहीं, बीएमओ डॉ. केके शर्मा ने कहा कि पीएचसी के निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग से पत्राचार किया जाएगा।

पीडब्ल्यूडी उप मंडल नादौन के सहायक अभियंता पंकज कौशल ने कहा कि निर्माण कार्य में तकनीकी कारणों से थोड़ी देरी हुई है। मगर अब निर्माण कार्य अंतिम चरण में ही चल रहा है। कार्य को शीघ्र ही पूरा कर भवन स्वास्थ्य विभाग को सपुर्द कर दिया जाएगा। अभी ठेकेदार को विभाग की ओर से एक्सटेंशन दी गई है, उसके तहत निर्माण कार्य पूरा करने के आदेश दिए गए हैं।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रैल में एक ही कमरे में चिकित्सक इलाज करते हुए व फार्मासिस्ट दवाईयां द

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रैल में एक ही कमरे में चिकित्सक इलाज करते हुए व फार्मासिस्ट दवाईयां द

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed