{"_id":"6595b05faf3a049fb00a2a05","slug":"construction-of-putadiyal-road-affected-due-to-dispute-between-private-land-owners-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-17934-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: निजी भूमि मालिकों के आपसी विवाद से पुतड़ियाल सड़क का निर्माण प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: निजी भूमि मालिकों के आपसी विवाद से पुतड़ियाल सड़क का निर्माण प्रभावित
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन में रैल से पुतड़ियाल सड़क का निर्माण कार्य बेरु गांव के निजी भूमि मालिकों के आपसी विवाद के चलते प्रभावित हो रहा है। यहां पर सड़क निर्माण में सहयोग न मिलने से विभाग को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर जाकर एसडीएम नादौन अपराजिता चंदेल को भी लोगों से बात करनी पड़ी।
एसडीएम ने भी लोगों को आपस में बातचीत करके समाधान निकालने के लिए कहा ताकि सड़क का निर्माण कार्य अति शीघ्र पूरा किया जा सके। इस तीन किलोमीटर लंबी सड़क के लिए एक ही परिवार के चार भाइयों ने अपनी आठ कनाल निजी भूमि लोक निर्माण विभाग को सड़क निकालने के लिए दान में दी है। दानी परिवार के विश्वनाथ डोगरा, बसंत कुमार, रघुवीर सिंह व पवन कुमार आदि ने कहा कि सड़क का निर्माण शुरू होने से पूर्व क्षेत्रवासियों के कहने पर हमने अपनी निजी भूमि में से सड़क निकालने की सहमति दी थी। उसी के तहत लोक निर्माण विभाग की ओर से प्रस्तावित सड़क के लिए करीब आठ कनाल निजी भूमि लोक निर्माण विभाग को समर्पित की है। अब जब सड़क का निर्माण कार्य तीव्र गति से चल रहा है तो गांव के ही कुछ लोग भूमि देने से आनाकानी कर रहे जबकि सड़क के बेहतर निर्माण के लिए यहां पर बेहद कम जमीन ली जा रही है। ग्राम पंचायत पुतड़ियाल की प्रधान गुरमीत कौर ने कहा कि निजी भूमि मालिकों के आपसी विवाद के चलते थोड़ा सा सड़क का निर्माण कार्य प्रभावित हुआ है लेकिन आपसी बातचीत के जरिए विवाद को हल कर लिया जाएगा। सड़क का निर्माण कार्य तीव्र गति से चलता रहेगा। दूसरी ओर लोक निर्माण विभाग नादौन के सहायक अभियंता देश राज भाटिया ने कहा कि सड़क का निर्माण कार्य दूसरे चरण में चला है। इसके लिए बाकायदा 35 लाख का टेंडर ठेकेदार को आवंटित किया है और वह प्रस्तावित योजना के तहत सड़क का निर्माण कार्य कर रहा है। कहीं एक स्थान पर किसी ने ठेकेदार को जेसीबी मशीन लगाने से रोका होगा। विवाद को लेकर उन्होंने कहा कि बेरु गांव के निजी भूमि मालिकों में सड़क को लेकर आपस में जो भी मतभेद हुए होंगे उन्हें बैठकर सुलझा लिया जाएगा।