फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Construction of Hamirpur-Mandi Package One will have to be completed by December: Anurag

हमीरपुर-मंडी पैकेज वन का दिसंबर तक पूरा करना होगा निर्माण : अनुराग

Fri, 31 Oct 2025 12:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 31 Oct 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Construction of Hamirpur-Mandi Package One will have to be completed by December: Anurag
दिशा की बैठक की अध्यक्षता करते सांसद अनुराग सिंह ठाकुर। विभाग। - फोटो : udhampur news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक वीरवार को हमीर भवन में सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं और कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि हमीरपुर-मंडी एनएच के पैकेज प्रथम का निर्माण दिसंबर तक पूरा करने और इस पैकेज के पुल का निर्माण जनवरी, 2026 तक पूरा करने की समयसीमा निर्धारित की गई है। निर्धारित समयावधि में इस कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला में नेशनल हाईवे, पीएमजीएसवाई की सड़कों और मेडिकल कालेज सहित सभी विकास कार्यों में गति और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।
वहीं, शिमला-मटौर फोरलेन हाईवे, हमीरपुर बाईपास और हमीरपुर-अवाहदेवी-मंडी नेशनल हाईवे के निर्माण को पूरा करने के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) और सड़क परिवहन एवं हाईवे मंत्रालय के अधिकारियों ने जो समयसीमा निर्धारित की है, उसके भीतर ही कार्य पूरा होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पीएम सूर्या घर योजना आम लोगों के लिए वरदान साबित हो सकती है। इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार होना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक लोग अपने घरों की छतों पर सरकारी अनुदान से सौर ऊर्जा संयंत्र लगा सकें।
सांसद निधि के कार्यों की समीक्षा करते हुए अनुराग सिंह ठाकुर ने सभी बीडीओ को इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। किसी कार्य में कोई अड़चन आ रही है तो उसके बारे में तुरंत सांसद कार्यालय को सूचित करें। अगर केंद्र सरकार के स्तर पर किसी नियम या दिशा-निर्देश में संशोधन की आवश्यकता है तो उसके बारे में फीडबैक भी दें।
इस अवसर पर उपायुक्त अमरजीत सिंह ने सांसद और दिशा के अन्य सदस्यों का स्वागत किया और बैठक में दिए गए दिशा-निर्देशों की अनुपालना का आश्वासन दिया। एडीसी अभिषेक गर्ग ने सभी मुद्दों का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया।

बैठक में विधायक इंद्रदत्त लखनपाल और आशीष शर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष बबली देवी, समिति के अन्य गैरसरकारी सदस्यों, एसपी भगत सिंह ठाकुर और अन्य अधिकारियों ने भी भाग लिया।

दिशा की बैठक की अध्यक्षता करते सांसद अनुराग सिंह ठाकुर। विभाग।

दिशा की बैठक की अध्यक्षता करते सांसद अनुराग सिंह ठाकुर। विभाग।- फोटो : udhampur news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed