फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Construction of five star hotel will be completed by September

Hamirpur (Himachal) News: सितंबर माह तक पूरा होगा पांच सितारा होटल का निर्माण

Fri, 21 Mar 2025 12:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 21 Mar 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
कांगू (हमीरपुर)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के गृह क्षेत्र नादौन में निर्माणाधीन पांच सितारा होटल का निर्माण कार्य सितंबर माह तक पूरा होगा। होटल की दो मंजिलों को बनाने का कार्य पूरा हो गया है। अब तीसरी मंजिल को बनाने का कार्य शुरू होगा। छह मंजिला भवन के धरातल पर पार्किंग और पांच मंजिलों में 34 कमरों के साथ हॉल, बार और कांफ्रेंस हॉल सहित आधुनिक सुविधाएं होंगी। जिससे नादौन क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। पर्यटन विभाग की ओर से इस होटल का निर्माण करवाया जा रहा है। निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए 18 माह का समय निर्धारित किया गया है। जिसके तहत अभी तक 40 फीसदी कार्य पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

होटल का निर्माण कार्य बीते वर्ष 2024 में शुरू हुआ था। पांच सितारा होटल का निर्माण मुख्य सड़क के किनारे डाकघर चौक के समीप किया जा रहा है। आधुनिक सुविधाओं से युक्त होटल के निर्माण कार्य पर 25 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है। पांच सितारा होटल में कमरों के साथ परिसर में स्विमिंग पूल, लॉन, गॉर्डन सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। होटल बनने से अमतर स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, नादौन की ब्यास नदी में रिवर राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग के लिए आने वाले पर्यटकों समेत प्रसिद्ध शक्तिपीठ ज्वालामुखी और बाबा बालकनाथ मंदिर में आने वाले धार्मिक पर्यटकों को भी यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

कोट
पांच सितारा होटल का निर्माण कार्य सितंबर माह तक पूरा होगा। होटल की दो मंजिलों को बनाने का कार्य पूरा हो गया है। अब तीसरी मंजिल को बनाने का कार्य शुरू होगा। निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए 18 माह का समय निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पंकज, कौशल, एसडीओ लोक निर्माण विभाग नादौन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed