{"_id":"69405e259ab737481e034375","slug":"construction-of-block-c-in-iti-rail-will-start-soon-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-176851-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: आईटीआई रैल में ब्लॉक सी का निर्माण जल्द होगा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: आईटीआई रैल में ब्लॉक सी का निर्माण जल्द होगा शुरू
Tue, 16 Dec 2025 12:44 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 16 Dec 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। आईटीआई रैल में प्रस्तावित ब्लॉक सी का निर्माण जल्द शुरू होगा। लोक निर्माण विभाग ने इसका टेंडर कर दिया है। विभाग की ओर से स्ट्रक्चर की ड्राइंग बनाई जा रही है।
इसके बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। ब्लॉक सी के निर्माण पर करीब नौ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। अभी लोक निर्माण विभाग को करीब 50 लाख रुपये का बजट उपलब्ध करवा दिया गया है। विभाग की ओर से आईटीआई प्रबंधन से चार करोड़ की और मांग की गई है। आईटीआई प्रबंधन की ओर से इसकी मांग उच्च अधिकारियों को भेजी गई है।
जानकारी के मुताबिक आईटीआई रैल में 13 ट्रेडों में 450 अभ्यर्थी प्रशिक्षण ले रहे हैं। वहीं, ब्लॉक ए और बी के तहत वर्कशॉप और क्लासरूम के अलावा प्रधानाचार्य कार्यालय का संचालन और महिला एवं पुरुष छात्रावास के अलावा स्टाफ क्वार्टर भी बनाए गए हैं। हालांकि जगह कम होने के कारण विद्यार्थियों को कार्य करने में दिक्कतें आती हैं।
विज्ञापन
बॉक्स
ब्लॉक सी में यह भवन हैं प्रस्तावित
ब्लॉक सी में चार वर्कशॉप बनाई जाएंगी। इसमें मशीनिस्ट, एमएमवी एमईवी, आईओटी ट्रेड की वर्कशॉप शामिल हैं। वहीं, छह थ्योरी कमरे, मल्टीपर्पज हॉल, ड्राइंग हॉल, आईटी लैब, लाइब्रेरी और प्रशासनिक ब्लॉक भी बनाया जाएगा। संपूर्ण कार्य होने के बाद प्रशिक्षुओं को पहले से बेहतर शिक्षा सुविधाएं मिलेंगी।
कोट
आईटीआई रैल में ब्लॉक सी का निर्माण जल्द शुरू होगा। 50 लाख रुपये का बजट लोक निर्माण विभाग को दिया गया है। विभाग अभी स्ट्रक्चर की ड्राइंग बना रहा है। संपूर्ण कार्य पर करीब नौ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। -कपिल, प्रधानाचार्य, आईटीआई रैल