फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Connecting roads in the wards were paved, but the community hall was not built.

Hamirpur (Himachal) News: वार्डों में संपर्क रास्ते हुए पक्के, नहीं बना सामुदायिक भवन

Sun, 26 Apr 2026 01:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 26 Apr 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Connecting roads in the wards were paved, but the community hall was not built.
रोपा पंचायत में पंचायत की ओर से बनाया गया मुक्तिधाम। संवाद
हमीरपुर। विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर के अंतर्गत रोपा पंचायत में पिछले पांच वर्षों के दौरान करीब एक करोड़ रुपये से विभिन्न विकास कार्य हुए हैं। पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों के कार्यकाल में गांवों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान पांच वार्डों में संपर्क मार्गों का पक्का निर्माण और जीर्णोद्धार, पुराने मुक्तिधामों का सुधार, पेयजल के लिए प्राकृतिक जल स्रोतों की सफाई, सार्वजनिक स्थानों पर सोलर लाइट और बेंच लगाने सहित बरसात में क्षतिग्रस्त डंगों का निर्माण किया गया।
विज्ञापन

पंचायत की आबादी करीब 1329 और मतदाता लगभग 882 हैं। वर्ष 2021 में समाजसेवी मोती राम धीमान 358 मतों से विजयी होकर प्रधान बने, जबकि रणजीत सिंह 274 मतों से उपप्रधान बने। दोनों के कार्यकाल में कई लंबित कार्य पूरे किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह हुआ विकास

पंचायत में मुख्य कार्यों में सवा एक एक लाख रुपये से कराड़ा खड्ड में दो मुक्तिधाम, पांच लाख रुपये से सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण, पांच वार्डों में 30 लाख रुपये से संपर्क रास्तों का जीर्णोद्धार और निर्माण, ढाई लाख रुपये से प्राकृतिक जल स्रोतों का कायाकल्प, एक लाख रुपये से पंचायत घर के साथ कमरे का निर्माण, बरसात के दौरान सुरक्षा के लिए 15 लाख रुपये से छोटे बड़े डंगों का निर्माण और 50 हजार से सार्वजनिक स्थानों पर सोलर लाइटें और बेंच स्थापित किए गए।



मनरेगा के तहत खर्च हुए 45 लाख रुपये

पंचायत में मनरेगा के माध्यम से करीब 45 लाख रुपये का बजट खर्च हुआ है। इस दौरान पंचायत ने 15 हजार कार्य दिवस सृजित किए हैं।



बाक्स:
ये कार्य अभी अधूरे

पंचायत में सामुदायिक भवन की दरकार।

युवाओं के लिए नहीं बना पाया खेल मैदान।

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए पुस्तकालय का नहीं हुआ निर्माण।



ये कार्य हुए पूरे

पंचायत के पांच वार्डों में पक्के संपर्क रास्ते।

पुराने जर्जर मुक्तिधामों का कायाकल्प और निर्माण।

बरसात के दौरान हुए नुकसान के लिए डंगों का हुआ निर्माण।



कोट्स:
पंचायत के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्य हुए हैं, लेकिन मुख्य सड़क से प्रत्येक गांव को जोड़ने की मुहिम अभी भी अधर में लटकी हुई है। कराड़ा गांव के पुराने रास्तों का रखरखाव न होने से समस्या बरकरार है। -राम रतन, सेवानिवृत्त सूबेदार, ग्रामीण





पंचायत में अभी तक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सार्वजनिक पुस्तकालय और खेल मैदान सुविधा की दरकार है। आगामी चुनाव में इन कार्यों के पूर्ण होने की उम्मीद है। -शशि पाल, ग्रामीण



पांच वर्षों में पंचायत के हर वर्ग का ध्यान रखते हुए विकास कार्य किए गए हैं। रास्तों को पक्का करने के साथ सुरक्षा के लिए डंगे और मनरेगा के तहत अन्य कार्य को करवाने का प्रयास किया है। -रणजीत सिंह, पूर्व उपप्रधान, रोपा पंचायत




प्रत्येक वार्ड में लोगों की मांग के अनुरूप विकास कार्य किए हैं। हर व्यक्ति की उम्मीद पर खरा उतरने का प्रयास किया गया है। हालांकि, बरसात में कुछ आपदा प्रभावितों को सरकार की ओर से अभी तक राशि नहीं मिली है। -मोती राम धीमान, पूर्व प्रधान, रोपा पंचायत

रोपा पंचायत में पंचायत की ओर से बनाया गया मुक्तिधाम। संवाद

रोपा पंचायत में पंचायत की ओर से बनाया गया मुक्तिधाम। संवाद

रोपा पंचायत में पंचायत की ओर से बनाया गया मुक्तिधाम। संवाद

रोपा पंचायत में पंचायत की ओर से बनाया गया मुक्तिधाम। संवाद

रोपा पंचायत में पंचायत की ओर से बनाया गया मुक्तिधाम। संवाद

रोपा पंचायत में पंचायत की ओर से बनाया गया मुक्तिधाम। संवाद

रोपा पंचायत में पंचायत की ओर से बनाया गया मुक्तिधाम। संवाद

रोपा पंचायत में पंचायत की ओर से बनाया गया मुक्तिधाम। संवाद

रोपा पंचायत में पंचायत की ओर से बनाया गया मुक्तिधाम। संवाद

रोपा पंचायत में पंचायत की ओर से बनाया गया मुक्तिधाम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article