फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Congress workers brainstormed elections in Bada

Hamirpur (Himachal) News: बड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया चुनावी मंथन

Sat, 20 Apr 2024 07:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 07:35 PM IST
विज्ञापन
बड़ा (हमीरपुर)। नादौन विधानसभा क्षेत्र के कस्बा बड़ा में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की विशेष बैठक का आयोजित हुई। इसमें बड़ा जोन की लगभग 9 पंचायतों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर बड़ा जोन के प्रभारी ललित चौधरी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत को सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर जमीन स्तर पर काम करना होगा। मुख्यमंत्री सुक्खू की ओर से प्रदेश हित एवं नादौन विधानसभा क्षेत्र में 14 माह में किए गए विकास कार्यों के बारे में अवगत करवाकर सीएम के नाम पर मतदाताओं से अपने मत का उपयोग करने का आग्रह किया जाएगा। डॉ. मोहन लाल ने कहा कि प्रदेश में आई भारी आपदा से निपटने के लिए मुख्यमंत्री सुक्खू ने सराहनीय कार्य किया है। बैठक में मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक यशपाल शर्मा, बड़ा जोन के अध्यक्ष डॉ. मोहन लाल कौंडल, राजेश कुमार पिंका, कुलदीप सिंह पटियाल, संजीव कुमार, सुरिंद्र ठाकुर सुन्नी, प्रवीण कुमार, डॉ. जय प्रेम सिंह सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed