फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Congress will hold a big conference in Sujanpur: Suresh

सुजानपुर में कांग्रेस का होगा बड़ा सम्मेलन : सुरेश

Sat, 23 Mar 2024 04:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 04:04 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह करेंगी शिरकत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुजानपुर (हमीरपुर)। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं भोरंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेश कुमार ने शुक्रवार को सुजानपुर में पत्रकार वार्ता में कहा कि जल्द ही सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी का एक बड़ा सम्मेलन आयोजित होगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं विधायक सुरेश कुमार वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य व लोक सभा चुनाव को लेकर सुजानपुर में आए हुए थे। इस दौरान उन्होंने सुजानपुर के वरिष्ठ कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित की और बैठक में निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही सुजानपुर ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुरानी ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। सुजानपुर संगठन में पार्टी के पास वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद हैं।


वर्तमान में सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के जो हालात बने हैं, उसके लिए विधायक सुरेश कुमार ने यहां के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा को दोषी करार दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास के नाम पर किसी भी तरह की कोई कमी नहीं रखी है। आज अगर सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र विधायक हीन हुआ है, इसका सबसे बड़ा कारण यहां से पूर्व विधायक राजेंद्र राणा है। राजेंद्र राणा ने 15 माह के भीतर सुजानपुर में जो विकास कार्य शुरू करवाए वह उन्होंने अपनी जेब से शुरू नहीं करवाए, प्रदेश के मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से तमाम कार्य धरातल पर उतरे हैं। वर्तमान में अब वह विधायक नहीं हैं। ऐसे में अगर उनमें हिम्मत है तो वह एक नल लगाकर दिखाएं, सच्चाई सामने आ जाएगी। सुजानपुर कांग्रेस पूरी तरह मजबूत है। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में मजबूत और दमदार प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed