फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   congress protest against nda

कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Mon, 14 Dec 2015 10:26 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो,अमर उजाला/हमीरपुर Updated Mon, 14 Dec 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन

नेशनल हेराल्ड मामले में जिलाभर में कांग्रेस पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला भी जलाया।

विज्ञापन


जिला मुख्यालय के गांधी चौक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने सीपीएस आईडी लखनपाल की अध्यक्षता में पुतला जलाया। इसके बाद धरना प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिला मुख्यालय के साथ-साथ ब्लॉक स्तर पर भी रैलियों और धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। भोरंज में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजीव लाल मैहर की अध्यक्षता में रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस जिला महासचिव राजीव राणा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार जब से सत्ता में आई है, तब से देश में अराजकता का माहौल है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार बदले की भावना से हेराल्ड मामले को तूल दे रही है। वहीं सुजानपुर में ब्लॉक अध्यक्ष केएस बेदी की अध्यक्षता में रैली का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व विधायक अनीता वर्मा और केसीसी बैंक के उपाध्यक्ष कुलदीप पठानिया विशेष रूप से मौजूद रहे। नादौन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पृथी चंद और युकां अध्यक्ष डिंपल कटोच की अध्यक्षता में रैली का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश सचिव अतुल कड़ोहता, जिलाध्यक्ष नरेश लखनपाल, टीआर कश्यप, मनोज गुप्ता, भूपेंद्र बन्याल, सुमित्रा स्याल, विनय कुमार, रमेश डोगरा, राकेश गोल्ड़ी, ऊषा बन्याल, संजीव शर्मा, कांता पठानिया, बलदेव धीमान, वीना, कर्मचंद, प्रेम चंद, रीना देवी, कमल कमी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष डिंपल कटोच, निक्का राम, पवन शर्मा, संजीव जोगी, बोध राज जैन, नानक चंद, होशियार सिंह, जय प्रेम, सुलेखा देवी, जगरनाथ शर्मा, रोशन लाल, संजीव, मुकेश, विद्या देवी, स्वर्णलता, नरोत्तम दास, प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed