{"_id":"62ae20ca9a57d811412424ec","slug":"congress-protest-against-agneepath-plan-hamirpur-hp-news-sml4125778135","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निपथ योजना के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निपथ योजना के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
विज्ञापन
अग्निपथ योजना के विरोध में गांधी चौक हमीरपुर पर रैली निकालते आप पदाधिकारी व कार्यकर्ता।
- फोटो : Hamirpur-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। गांधी चौक में जिला कांग्रेस कमेटी और आम आदमी पार्टी ने अग्निपथ योजना के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस के प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजेंद्र जार ने की।
कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जार ने इस योजना को युवाओं की भावनाओं से घृणित खिलवाड़ बताया। उन्होंने कहा कि पहले तो चार वर्षों की नौकरी में उन्हें प्रदेश के क्लास फोर सरकारी कर्मचारी से भी कम सैलरी मिलेगी और चार वर्षों के बाद युवा सड़कों की खाक छानते रहेंगे। पेंशन तक से महरूम रखे जाएंगे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अग्निपथ योजना तुरंत वापस ले और स्थायी भर्ती का प्रावधान करें।
राजेंद्र राणा ने कहा कि मोदी सरकार बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के मामले में बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। इस मौके पर कांग्रेस कमेटी ने एडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भेजा। इस मौके पर अभिषेक राणा, सुनील बिट्टू, बलविंदर बबलू, ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश पटियाल एवं ज्योति प्रकाश, अखिलेश चौधरी समेत अन्य मौजूद रहे। इसके अलावा आम आदमी पार्टी ने भी अग्निपथ योजना के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने केंद्र सरकार से इस वापस लेने और स्थायी नियुक्ति की मांग की।