फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Congress has enmity with India: Dr. Bindal

कांग्रेस को भारत से हो गई है दुश्मनी : डॉ बिंदल

Wed, 06 Sep 2023 05:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 05:00 PM IST
विज्ञापन
Congress has enmity with India: Dr. Bindal
अर्की में भाजपा मंडल की बैठक में मौजूद कार्यकर्ता। संवाद
कार्यकर्ताओं से कहा-पीड़ित परिवारों के साथ खड़े रहें
विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष ने भाजपा अर्की मंडल के साथ की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस को अब इंडिया से प्रेम हो गया है और भारत से दुश्मनी। दुनिया का प्राचीनतम राष्ट्र भारत अब उन्हें अच्छा नहीं लग रहा है। वे अर्की भाजपा मंडल की नवगठित कार्यकारिणी को संबोधित कर रहे थे।
बिंदल ने कहा कि इंदिरा गांधी ने अहंकार में आकर एक बार कहा था कि इंडिया ईज इंद्रा एंड इंद्रा ईज इंडिया, भारत की जनता ने उसी शब्द पर उन्हें सत्ता से बाहर कर दिया था। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि विपदा की घड़ी में पीड़ितों के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा रहें। उन्होंने कहा कि हिमाचल कीे आपदा के समय केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश को करोड़ों रुपये की राशि की सहायता दी गई। यही नहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दौरा किया जबकि प्रदेश सरकार यह कह रही है कि केंद्र से प्रदेश को सहायता नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

उन्होंने प्रदेश सरकार को नसीहत देते हुए कहा कि संकट के समय में राजनीति न करें। इस अवसर पर शिमला के सांसद सुरेश कश्यप, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सहजल, सोलन जिला भाजपा अध्यक्ष रतन सिंह पाल और पूर्व विधायक गोविंद शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed