फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Congress government's policies should reach every person: Bharti

जन-जन तक पहुंचाएं कांग्रेस सरकार की नीतियां : भारती

Wed, 09 Oct 2024 08:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 09 Oct 2024 08:23 AM IST
विज्ञापन
Congress government's policies should reach every person: Bharti
मासिक बैठक के बाद ब्लॉक कांग्रेस नादौन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता। संवाद
नादौन (हमीरपुर)। ब्लॉक कांग्रेस नादौन की मासिक बैठक मंगलवार को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद की अध्यक्षता में त्रिमूर्ति परिसर नादौन में हुई। बैठक में कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुमन भारती विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सभा में सबसे पहले नादौन की हथोल पंचायत से संबंध रखने वाले शहीद अरविंद सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनके सम्मान में दो मिनट का मौन रखा गया। सुमन भारती ने कहा कि जिला भर में विकास कार्य चल रहे हैं। उन्होंने समस्त यूथ कमेटी और प्रभारियों से आग्रह किया कि कांग्रेस की नीतियों और कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं। शहरी इकाई कांग्रेस अध्यक्ष शम्मी सोनी ने कहा कि बैठक के दौरान मुख्यमंत्री के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। बैठक में लोगों की समस्याएं सुनी गई तथा उनका समाधान भी किया गया।
विज्ञापन

बैठक में बीडीसी सदस्य सुनील शर्मा तथा धर्मपाल, ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना देवी, प्रदीप कुमार, जान मोहम्मद, कै. सुनील शर्मा, डॉ. जय प्रेम, डॉ. मोहन लाल, कमल कम्मी, संतोष संधू, रिपन कपिल, नानक चंद, मुंगरू सोनी, रमेश पाराशर, सुषमा कुमारी, रघुवीर चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed