फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Congress candidates entered politics for corruption: Ashish

पिता के नक्शे कदम पर भ्रष्टाचार के लिए राजनीति में आए कांग्रेस प्रत्याशी : आशीष

Tue, 02 Jul 2024 03:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 02 Jul 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Congress candidates entered politics for corruption: Ashish
चुनाव प्रचार के दौरान लोगों को संबो​धित करते भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा। भाजपा।
हमीरपुर। विधानसभा क्षेत्र सदर से भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा ने सोमवार को ग्राम केंद्र गुलेला और ग्राम केंद्र उखली के विभिन्न गांवों में नुक्कड़ सभाएं की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमीरपुर विधानसभा परिवार हमेशा की तरह अपने बेटे के साथ खड़ा है। परमपिता परमात्मा इस बात का साक्षी है कि सेवाभाव से ही राजनीति में हूं।
विज्ञापन


आशीष शर्मा ने कहा कि विरोधियों को यह बात हजम नहीं हो रही है कि एक आम परिवार से निकला युवक कैसे राजनीति में आया। इसलिए वह लगातार आरोप और झूठ की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा के उद्देश्य से राजनीति में उतरा हूं और लोगों ने भरपूर समर्थन व मत देकर विधायक बनाया। लोगों के कामों को करवाने के लिए सरकार को समर्थन दिया, लेकिन सरकार चुने हुए विधायकों को दरकिनार कर महज मित्रों को खुश करने में लगी रही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहले निर्दलीय था, अब भारतीय जनता पार्टी का पूरा परिवार ढाल की तरह मेरे साथ खड़ा है। कांग्रेस प्रत्याशी के पिता ने अपने समय में खुद सरकार को तोड़ने में सहयोग किया और भ्रष्टाचार में शामिल रहे। कांग्रेस प्रत्याशी भी उन्हीं के नक्शे कदम पर भ्रष्टाचार के लिए राजनीति में आए हैं। क्षेत्र के बुजुर्ग कांग्रेस प्रत्याशी के पिता के भ्रष्टाचार से भलीभांति परिचित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता का दुरुपयोग कर रही है और भाजपा कार्यकर्ताओं को डरा रही है। आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा है। उनके समर्थकों और परिवारिक सदस्यों को प्रताड़ित किया जा रहा है। किसी समर्थक की दुकान में सैंपल भरे जा रहे हैं तो किसी को डराया धमकाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed