फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Congress always disrespected Ambedkar: Anurag

कांग्रेस ने हमेशा किया आंबेडकर का निरादर : अनुराग

Sat, 20 Apr 2024 07:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 07:07 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


भोरंज (हमीरपुर)। भाजपा मंडल भोरंज एससी मोर्चा का सम्मेलन आंबेडकर भवन धमरोल में शनिवार को आयोजित हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर मौजूद रहे। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने हमेशा बाबा साहब भीमराव आंबेडकर का निरादर किया है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार आते ही भीमराव आंबेडकर को भारत रत्न से सम्मानित किया। 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में बाबा साहब आंबेडकर को श्रद्धांजलि दी गई। यह पीएम नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच को दर्शाता है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि संविधान को कुचलने का कार्य पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने किया है। उन्होंने पीएम रहते अपने शासनकाल में इमरजेंसी लगवाई। कांग्रेस की सरकार ने 62 बार भारत के संविधान में संशोधन किया है। भाजपा ने पिछले पांच साल में सराहनीय कार्य देशभर में किए हैं। हर क्षेत्र और हर वर्ग का उत्थान किया है। नारी शक्ति वंदन बिल पास कर 33 फीसदी आरक्षण विधानसभा में महिलाओं को दिया है। भोरंज में फौजी भाइयों की बड़े लंबे समय से डिमांड थी कि ईसीएचएस अस्पताल की ब्रांच खोली जाए, उसको स्वीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed