फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Conference on progress, challenges and solutions in agriculture and allied sciences started

Hamirpur (Himachal) News: कृषि एवं संबद्ध विज्ञान में प्रगति चुनौतियां एवं समाधान विषय पर सम्मेलन शुरू

Sat, 22 Mar 2025 12:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 22 Mar 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर में शुक्रवार को कृषि एवं संबद्ध विज्ञान में प्रगति चुनौतियां एवं समाधान विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन शुरू हुआ। सम्मेलन के शुभारंभ पर कैबिनेट मंत्री रैंक,वन निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। एनआईटी में पहुंचने पर उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय नेरी के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ छात्रों ने भी स्वागत किया। मुख्यातिथि ने कहा कि विश्व वन दिवस पर कृषि एवं संबद्ध विज्ञान में प्रगति चुनौतियां एवं समाधान विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


कार्यक्रम के संगठन सचिव डॉ. रजनीश वर्मा ने कहा कि 21 मार्च को विश्व वन दिवस मनाया जाता है और 22 मार्च को विश्व जल दिवस है। इस उपलक्ष पर एनआईटी हमीरपुर में दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया है। दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर से 200 वैज्ञानिक और विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। सम्मेलन कृषि एवं संबद्ध विज्ञान में प्रगति चुनौतियां एवं समाधान विषय पर चर्चा सहित विभिन्न तथ्य प्रस्तुत किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त सम्मेलन में मुख्य रूप से कृषि, वन संपदा, पर्यावरण में उन्नति, चुनौती और समाधान पर चर्चा प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed