{"_id":"65c12d433bf9cf79ba06b5bf","slug":"computer-teachers-should-be-given-permission-from-the-chief-minister-in-the-budget-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-120476-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंप्यूटर शिक्षकों को बजट में मुख्यमंत्री से आस : सुमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंप्यूटर शिक्षकों को बजट में मुख्यमंत्री से आस : सुमन
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश कंप्यूटर शिक्षक संघ की प्रेस सचिव सुमन ठाकुर ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि प्रदेशभर के सरकारी स्कूलों में कार्यरत कंप्यूटर शिक्षकों को आने वाले बजट में मुख्यमंत्री से बड़ी आस है। उन्होंने कहा कि कंप्यूटर शिक्षक अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से बहुत बार मिल चुके हैं। उन्हें शिक्षा विभाग में मर्ज करनी की मांग पूरी करने का मुख्यमंत्री से आग्रह भी किया हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेशभर के सरकारी स्कूलों में 1,321 कंप्यूटर शिक्षक अपनी बेहतर सेवाएं दे रहे हैं और कंप्यूटर विषय में बच्चों को बेहतर पढ़ाई करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग में सबसे शोषित वर्ग कंप्यूटर शिक्षक है जिनकी मांग आज तक पूरी नहीं हुई है और केवल आश्वासन ही मिले हैं। उच्च न्यायालय में भी लंबे समय तक कंप्यूटर शिक्षकों ने न्याय की लड़ाई लड़ी है और वहां से भी उन्हें न्याय मिला है। इस पर शिक्षा विभाग को सरकार के सहयोग से शीघ्र कंप्यूटर अध्यापकों को शिक्षा विभाग में मर्ज कर देना चाहिए क्योंकि सरकारी स्कूलों में सेवाएं दे रहे कंप्यूटर शिक्षकों की आयु बहुत हो चुकी है तथा कई तो बिना नियमित हुए ही सेवानिवृत्त हो रहे हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से आग्रह किया है कि इस बार के बजट में कंप्यूटर शिक्षकों के हित में निर्णय लेकर उन्हें शिक्षा विभाग में मर्ज किया जाए।