फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Computer and printer stolen from Jahu sub tehsil office before inauguration

Hamirpur (Himachal) News: लोकार्पण से पहले जाहू उप तहसील कार्यालय से कंप्यूटर और प्रिंटर चोरी

Mon, 09 Dec 2024 06:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 09 Dec 2024 06:54 AM IST
विज्ञापन
Computer and printer stolen from Jahu sub tehsil office before inauguration
जाहू में उप तहसील कार्यालय, जहां चोरी हुई है। -संवाद
जाहू (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र भोरंज के जाहू उप तहसील कार्यालय में उद्घाटन से एक दिन पहले शातिरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला। चोरों ने रात के समय कार्यालय के दरवाजे के कुंडों को तोड़ा और अंदर दाखिल हुए। इसके बाद कार्यालय से दो कंप्यूटर और दो प्रिंटर चुरा ले गए। यह घटना शनिवार रात की है।
विज्ञापन

जाहू उप तहसील कार्यालय का नौ दिसबंर यानी आज सोमवार को भोरंज के विधायक सुरेश कुमार द्वारा लोकार्पण किया जाना था। लोकार्पण से पहले राजस्व विभाग की ओर से उप तहसील कार्यालय में कंप्यूटर, प्रिंटर सहित अन्य जरूरी उपकरण स्थापित किए गए थे। लोकार्पण समारोह की तैयारियों को लेकर रविवार को अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय में पहुंचे तो हक्के-बक्के रह गए।
विज्ञापन

उप तहसील कार्यालय के दरवाजे का कुंडा और ताला नीचे पड़े थे। अंदर जाकर देखा तो कमरे में रखे दो प्रिंटर और दो कंप्यूटर गायब थे। घटना के बाद अधिकारियों ने तुरंत जाहू पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और आसपास के क्षेत्र में सीसीटीवी फुटेज की जांच की, लेकिन चोरों का कोई पता नहीं चल सका। शक के आधार क्षेत्र में दबिश भी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाहू उप तहसील कार्यालय से दो कंप्यूटर और प्रिंटर चोरी होने का मामला दर्ज किया गया है। हम सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं और जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

-प्रशांत सिंह ठाकुर, थाना प्रभारी, भोरंज

पहले भी हो चुकी हैं दो चोरियां
जाहू उप तहसील कार्यालय के करीब 10 मीटर दूरी पर चोरों ने कुछ माह पहले कार को सड़क के किनारे से चुरा लिया था। इसी तरह साथ लगते घर में भी शातिर चोरी की घटना को अंजाम दे चुके है। उप तहसील में चोरी की यह तीसरी घटना है, लेकिन अभी तक पुलिस शातिरों को नहीं पकड़ पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed