फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Complete the gift deed process of the bus stand land soon.

Hamirpur (Himachal) News: बस अड्डे की जमीन की गिफ्ट डीड प्रक्रिया शीघ्र पूरी करें

Wed, 08 Apr 2026 12:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 08 Apr 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हमीरपुर बस अड्डे की जमीन की गिफ्ट डीड की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करें। बस अड्डे से डीजल पंप को शिफ्ट करने में सबसे ज्यादा समय लग सकता है। इसके लिए एचआरटीसी और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी आवश्यक कदम उठाएं। ये निर्देश उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम, एचआरटीसी अधिकारियों व तहसीलदार के साथ समीक्षा बैठक में दिए।
विज्ञापन

नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित सभी आवश्यक औपचारिकताओं को पूर्ण करने के लिए मंगलवार को निगम और अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मुख्यत: हमीरपुर के अंतरराज्यीय बस अड्डे को भविष्य में नए निर्माणाधीन बस अड्डे के परिसर में शिफ्ट करने और इस जगह पर सिटी सेंटर के निर्माण से संबंधित औपचारिकताओं पर व्यापक चर्चा की।
विज्ञापन

उपायुक्त ने ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग से कहा कि निगम में शामिल ग्राम पंचायतों की संपत्तियों को निगम को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करें। उन्होंने निगम के अधिकारियों को ट्राला यूनियन के लिए जमीन के एफआरए से संबंधित मामला तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशुपालन विभाग के अधिकारियों को कुत्तों की वैक्सीनेशन और नसबंदी के लिए निगम के साथ समन्वय स्थापित करने व लावारिस कुत्तों को पकड़ने के लिए निगम के कर्मचारियों के प्रशिक्षण की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर एडीसी अभिषेक गर्ग, निगम के आयुक्त राकेश शर्मा, अतिरिक्त आयुक्त राम प्रसाद शर्मा, एचआरटीसी के डीएम राजकुमार पाठक, आरएम राहुल कुमार, जिला राजस्व अधिकारी नरेश पटियाल और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed