{"_id":"602969218ebc3ee95a77862a","slug":"complain-solve-in-janmanch-hamirpur-hp-news-sml3609868183","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 सालों से नहीं बन रही थी सड़क, जनमंच में उठा मुद्दा तो शुरू होगा कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 सालों से नहीं बन रही थी सड़क, जनमंच में उठा मुद्दा तो शुरू होगा कार्य
विज्ञापन
झगड़ियाणी में जनमंच कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करतीं मंत्री सरवीण चौधरी।
- फोटो : Hamirpur-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलौणी/हमीरपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झगड़ियाणी में जनमंच कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया। इसकी अध्यक्षता सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने की। जनमंच में 57 शिकायतें और 54 मांगें प्रस्तुत की गईं। इनमें से अधिकांश समस्याएं राजस्व संबंधी, सड़क, बिजली, पानी और घरेलू गैस की उचित सप्लाई न होने से संबंधित थीं। अधिकांश का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया।
झगड़ियाणी से कोटला सड़क जो 30 सालों से नहीं बन रही थी, उसकी शिकायत जनमंच में उठने के बाद उसका कार्य शुरू होने का आश्वासन मिला है। कार्यक्रम में मंत्री सरवीण चौधरी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार का महत्वाकांक्षी जनमंच अपने उद्देश्य पर खरा उतरा है। जनता को इसके माध्यम से सीधा संवाद करने का अवसर मिला है।
जनमंच के लिए क्षेत्र की सात पंचायतें चंगर, सेर बलौणी, धनेड़, ललीण, फरनोल, नारा व ब्राहलड़ी चिह्नित की गई थी। मंत्री सरवीण चौधरी ने कहा कि जनता से सीधा संवाद स्थापित करने तथा जन शिकायतों का त्वरित समाधान करने के लिए तीन जून, 2018 को आयोजित प्रथम जनमंच से लेकर आज से पूर्व तक सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 200 जनमंच आयोजित किए जा चुके हैं। इनमें 48694 शिकायतें और मांग पत्र प्राप्त हुए। इन शिकायतों में से 91 प्रतिशत से अधिक का निपटारा किया जा चुका है। आज के जनमंच में क्षेत्र में राजस्व विभाग से संबंधित अधिकांश शिकायतें प्राप्त हुई हैं। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को इन समस्याओं के त्वरित निपटारे के निर्देश दिए। मंत्री ने इस अवसर पर एक बूटा बेटी के नाम अभियान के अंतर्गत पाठशाला परिसर में पौधरोपण किया। इसके अतिरिक्त हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत धनेड़ की आठ तथा सेर बलौणी पंचायत की 14 पात्र महिलाओं को निशुल्क रसोई गैस कनेक्शन आवंटित किए। इससे पहले उपायुक्त देवश्वेता बानिक ने मुख्य अतिथि व अन्य गण्यमान्य लोगों का स्वागत किया और जनमंच में प्राप्त शिकायतों का ब्योरा रखा। उन्होंने आश्वस्त किया कि शेष बची शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
सैकड़ों लोगों ने करवाई निशुल्क स्वास्थ्य जांच
जनमंच के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए गए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 98 लोगों की जांच की गई। 32 लोगों का आयुष्मान भारत योजना के लिए पंजीकरण तथा 4 लोगों के अपंगता प्रमाण पत्र बनाए गए। आयुर्वेद विभाग के शिविर में 144 लोगों को स्वास्थ्य जांच का लाभ दिया गया। इस अवसर पर राजस्व विभाग की ओर से 10 इंतकाल व दो शपथ पत्र जारी किए गए।
ग्रामीणों की लाइव समस्याएं-
जमीन पर जेठ ने किया कब्जा : रंजना
रंजना देवी गांव व पंचायत ब्राहलड़ी ने समस्या रखी कि वह विधवा है और उसके जेठ ने उसके घर में बने बाथरूम व शौचालय तोड़ दिए हैं। उसकी जमीन पर भी कब्जा कर लिया है। पुलिस व प्रशासन से शिकायत के बावजूद उसकी समस्या हल नहीं हो रही है। मंत्री ने उसकी शिकायत पर उपायुक्त हमीरपुर और पुलिस अधीक्षक हमीरपुर को तुरंत संज्ञान लेने के निर्देश दिए।
घर के पास खुदाई से मकान को खतरा : सावित्री
सावित्री देवी गांव किरवीं पंचायत सेर बलौणी ने शिकायत में कहा कि उसके पड़ोसियों ने उसके घर के पास खुदाई की है। जिससे उसके मकान को खतरा हो गया है। साथ ही उसकी जमीन पर अवैध कब्जा भी किया जा रहा है। मंत्री ने उपायुक्त हमीरपुर व प्रशासन को महिला की शिकायत पर संज्ञान लेने के निर्देश दिए। उपायुक्त देवश्वेता बनिक ने महिला को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
30 सालों से कोटला के लिए नहीं बनी सड़क : रवि
उच्च न्यायालय में अधिवक्ता एवं ललीण पंचायत के कोटला गांव निवासी रवि बडियाल ने मुद्दा उठाया कि उनके गांव झगड़ियाणी से कोटला को पिछले 30 सालों से सड़क सुविधा नहीं मिली है। गांववासियों को 30 वर्ष पूर्व तत्कालीन उपायुक्त से शामलात भूमि से सड़क निकालने का आश्वासन मिला था जो कि फाइलों मे दब गया। रवि बडियाल ने हाईकोर्ट मे जनहित याचिका भी दी थी। जिस पर हाईकोर्ट ने कड़ा संज्ञान लेते हुए प्रशासन को जल्द से जल्द लोगों की मांग पूरी करने के निर्देश दिए थे, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। मंत्री सरवीण चौधरी ने मांग को जायज बताते हुए लोक निर्माण विभाग और स्थानीय विधायक को समस्या का मौके पर निपटारा करने के निर्देश दिए। विधायक ने विधायक निधि से एक लाख रुपये तुरंत देने की घोषणा कर सोमवार से ही सड़क का कार्य शुरू करवाने का आश्वासन दिया।