{"_id":"66aa23b83f40fed1df07961c","slug":"complain-about-cyber-fraud-immediately-on-number-1930-manmohan-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-132542-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर ठगी पर तुरंत 1930 नंबर पर करें शिकायत : मनमोहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर ठगी पर तुरंत 1930 नंबर पर करें शिकायत : मनमोहन
विज्ञापन
साइबर क्राइम पुलिस थाना मंडी के दूरभाष नंबर 01905-226900 या ईमेल पर भी कर सकते हैं संपर्क
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। ऑनलाइन ठगी और अन्य साइबर अपराध के मामलों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए हिमाचल प्रदेश पुलिस की साइबर क्राइम विंग ने सभी लोगों से एहतियात बरतने की सलाह दी है। बताया कि किसी भी तरह की ऑनलाइन ठगी का शिकार होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या साइबर क्राइम पुलिस थाना मंडी के लैंडलाइन नंबर 01905-226900 पर या ईमेल pscyber-cr@ hp.gov.in पीएससाईबर-सीआर एट द रेट एचपी.जीओवी.इन पर शिकायत दर्ज करवाएं और नजदीकी थाने में संपर्क करें।
हिमाचल प्रदेश पुलिस की मध्य रेंज मंडी की साइबर क्राइम शाखा के एएसपी मनमोहन सिंह ने बताया कि साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी में संलिप्त शातिर बड़ी चालाकी से लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। ये ठग कई बार व्हॉट्सएप कॉल के माध्यम से लोगों को अपने जाल में फंसाकर अश्लील वीडियो बना देते हैं और फिर ब्लैकमेल करके पैसे उगाहने का प्रयास करते हैं। हिमाचल प्रदेश पुलिस की सीआईडी विंग के साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन मंडी में 27 जुलाई को इसी तरह का एक मामला दर्ज हुआ है। इस मामले में महिला ठग ने अनजान नंबर से व्हॉट्सएप कॉल किया और धीरे-धीरे शिकायतकर्ता से दोस्ती कर ली। शिकायतकर्ता को अपने जाल में फंसा कर धोखे से अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद महिला ठग ने ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और लगभग 27 लाख रुपये वसूल लिए। एएसपी ने बताया कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। ऑनलाइन ठगी और अन्य साइबर अपराध के मामलों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए हिमाचल प्रदेश पुलिस की साइबर क्राइम विंग ने सभी लोगों से एहतियात बरतने की सलाह दी है। बताया कि किसी भी तरह की ऑनलाइन ठगी का शिकार होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या साइबर क्राइम पुलिस थाना मंडी के लैंडलाइन नंबर 01905-226900 पर या ईमेल pscyber-cr