{"_id":"67543f77578b8aca4e0c6b8f","slug":"compensation-amount-of-630-farmers-stuck-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-142650-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बैंक से सत्यापन न होने से अटकी 630 किसानों की मुआवजा राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बैंक से सत्यापन न होने से अटकी 630 किसानों की मुआवजा राशि
Sun, 08 Dec 2024 08:56 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 08 Dec 2024 08:56 AM IST
विज्ञापन
खरीफ फसल।
हमीरपुर। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जिला हमीरपुर के 630 किसानों की मुआवजा राशि बैंक से सत्यापन न होने के कारण अटक गई है। इन किसानों को लगभग 25 लाख रुपये मिलने थे। मगर आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों की बैंक से सत्यापन प्रक्रिया अधूरी है। इस कारण यह मुआवजा अभी तक किसानों को जारी नहीं हो सका है।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं जैसे सूखा, बाढ़, जलभराव और ओलावृष्टि से फसल को हुए नुकसान की भरपाई करना है। खरीफ सीजन 2023-24 के दौरान जिला हमीरपुर के 24,803 किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसलों का बीमा करवाया था।
प्राकृतिक आपदाओं से फसल क्षति की भरपाई के लिए इन किसानों को करीब 10 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाना था। इसमें से 9.73 करोड़ रुपये किसानों को जारी किए जा चुके हैं। मगर 630 किसान अभी मुआवजा राशि से वंचित हैं। बैंक प्रबंधन के अनुसार जिन किसानों की जानकारी सत्यापित नहीं हो पाई है, उनकी वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी होते ही मुआवजा राशि जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
खरीफ सीजन 2023-24 के तहत 630 किसानों को फसल बीमा की मुआवजा राशि नहीं मिल पाई है। बैंक वेरिफिकेशन अभी चली हुई है। जल्द ही इन लाभार्थियों को मुआवजा राशि मिल जाएगी।
-राजेश राणा, जिला कृषि अधिकारी