फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   compain against youth

वृद्ध महिला की फड़ी पर जबरन कब्जे की शिकायत

Fri, 20 Dec 2019 11:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। नगर पंचायत नादौन कार्यालय के मेन गेट के नजदीक फड़ी लगाकर सब्जी व फल आदि बेचकर अपना और अपनी 7 वर्षीय पोती का पालन पोषण कर रही वृद्ध महिला किशनी देवी ने अपनी फड़ी पर एक युवक की ओर से जबरदस्ती कब्जा करने का आरोप लगाया है। शिकायत उन्होंने नगर पंचायत नादौन के सचिव को की है। शिकायत में 71 वर्षीय किशनी देवी निवासी गांव सरवनाटी डाकघर मझीण जिला कांगड़ा ने कहा कि उनका बेटा महेंद्र सिंह नगर पंचायत नादौन कार्यालय के मेन गेट के नजदीक पिछले काफी सालों से फड़ी लगाकर सब्जी व फल आदि बेच कर परिवार का पालन पोषण करता था। करीब एक साल पहले उसका देहांत हो चुका है। उसकी पत्नी अनु कुमारी का भी करीब साढे़ छह साल पहले देहांत हो चुका है।
विज्ञापन

बेटे के देहांत के बाद वह स्वयं फड़ी पर सब्जी व फल आदि बेेचकर अपना व अपनी सात वर्षीय पोती ज्योति का पालन पोषण कर रही हैं। उनका यह फड़ी ही एक रोजी-रोटी का साधन है। इस फड़ी पर भी एक युवक ने जबरदस्ती कब्जा कर लिया है। शुक्रवार को जब वह अपनी फड़ी पर काम करने के लिए आई तो इस युवक ने फड़ी पर पहले ही जबरदस्ती कब्जा कर लिया। वृद्ध ने सरकार और प्रशासन से फड़ी पर जबरदस्ती किए गए कब्जे को हटवा कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। उधर, नेशनल डेवलपमेंट सोसायटी के अध्यक्ष डा. ओपी शर्मा ने प्रशासन से मांग की है कि इस वृद्ध महिला की शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए न्याय दिलाया जाए। नगर पंचायत सचिव सतीश ठाकुर ने कहा कि मामला उनके ध्यान में आया है। मामले की छानबीन करके उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed