फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Community building and garbage plant will be built in Dalchehra Panchayat

दलचेहड़ा पंचायत में सामुदायिक भवन और कूड़ा संयंत्र बनेगा

Sun, 18 Sep 2022 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Community building and garbage plant will be built in Dalchehra Panchayat
दलचेहड़ा पंचायत में बना कूड़ा संयंत्र। - फोटो : Hamirpur-HP
बिझड़ी (हमीरपुर)। विकास खंड बिझड़ी की दलचेहड़ा पंचायत में लोगों को शीघ्र ही सामुदायिक भवन और कूड़ा संयंत्र की सुविधा मिलेगी। पंचायत में तीन लाख से कूड़ा संयंत्र बनकर तैयार हो गया है जबकि 2.50 लाख से सामुदायिक भवन का काम प्रगति पर है।
विज्ञापन

पंचायत में सामुदायिक भवन न होने के कारण क्षेत्र के लोगों को सार्वजनिक समारोह करवाने में असुविधाओं का सामना करना पड़ता था। इसके चलते ग्रामीण पंचायत प्रधान से सामुदायिक भवन निर्माण करवाने की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों के आग्रह पर पंचायत ने इसका प्रस्ताव डाला। इसके लिए विकास खंड की ओर से 2.50 लाख रुपये स्वीकृत हुए। शीघ्र ही क्षेत्र के लोगों के लिए सामुदायिक भवन बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

इस बारे में दलचेहड़ा पंचायत प्रधान संजीव कुमार ने बताया कि सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य जोरों पर है। शीघ्र ही कार्य पूरा होगा और आने वाले समय में क्षेत्र के लोगों को इसकी सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया की तीन लाख रुपये की लागत से पंचायत के अंदर कूड़ा संयंत्र बनवाया है। इससे आधा दर्जन पंचायतों को कूड़ा निष्पादन करने में सुविधा प्राप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संदर्भ में खंड विकास अधिकारी बिझड़ी सुदर्शन कुमार का कहना है कि दलचेहड़ा पंचायत में सामुदायिक भवन का निर्माण प्रगति पर है। पंचायत में तीन लाख से कूड़ा संयंत्र यंत्र स्थापित करवाया है। इससे क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधा प्राप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed