फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Collision between doctor's car and private bus, narrow escape

Hamirpur (Himachal) News: चिकित्सक की गाड़ी और निजी बस में टक्कर, बाल-बाल बचे

Fri, 14 Jul 2023 12:20 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
गलोड़ (हमीरपुर)। पुलिस चौकी गलोड़ के तहत वीरवार सुबह एक कार और बस के बीच टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार लोग बाल-बाल बच गए। किसी को भी नहीं आई हैं। तीखे मोड़ पर जहां यह हादसा हुआ, वहां पर 400 फीट नीचे गहरी खाई थी। गलोड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉ. मोहित डोगरा वीरवार सुबह हमीरपुर से गलोड़ अपनी ड्यूटी पर आ रहे थे। सरेडी के पास तीखे मोड़ पर यह घटना पेश आई।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार निजी बस का ड्राइवर भी बस को तेज गति से चला रहा था। दूसरा तीखे मोड़ पर कुछ निजी छोटी गड़ियां भी मोड़ पर खड़ीं थीं। इसकी वजह से यह हादसा पेश आया। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। निजी बस सलोनी से नादौन अपने रूट पर जा रही थी। पुलिस के पहुंचने पर बस व कार मालिकों ने आपसी समझौता कर लिया। बस ड्राइवर मौके पर ही कार को हुए नुकसान को ठीक करवाने के लिए मान गया। वहीं, पुलिस ने तीखे मोड़ पर खड़ी गाड़ियों के चालान काटे। गलोड़ पुलिस के चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि लोगों को सड़क के किनारे अपने वाहन नहीं खड़े करने चाहिए। खासकर तीखे मोड़ पर तो बिल्कुल भी वाहनों को खड़ा न करें। इसकी वजह से आए दिन सड़क पर हादसे हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों के अब हर रोज चालान होंगे। किसी को भी कानून तोड़ने की इजाजत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed