फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   college lacturer dimands

प्रदेश के कॉलेज प्रवक्ताओं को दिया जाए नया पे स्केल: संघ

Sun, 23 Feb 2020 11:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश राजकीय महाविद्यालय प्रवक्ता संघ की राज्यस्तरीय बैठक रविवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में हुई। संघ के अध्यक्ष डॉ. धर्मवीर सिंह, महासचिव डॉ. रामलाल और वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय जसरोटिया ने बैठक में महाविद्यालयों में बायोमीट्रिक मशीनें लगाने का जहां स्वागत किया गया, वहीं यह भी निर्णय लिया गया कि यूजीसी की ओर से निर्धारित समयावधि (न्यूनतम पांच घंटे) के अनुसार महाविद्यालय में शैक्षणिक व अन्य प्रशासनिक कार्य निपटाएंगे। बैठक में प्रदेशभर से आए प्रतिनिधियों ने प्रवक्ताओं की मांगों और समस्याओं को प्रदेश कार्यकारिणी के समक्ष रख। संघ के अध्यक्ष व सचिव ने कहा कि नए पे स्केल को देश के 26 राज्यों में लागू कर दिया गया है, लेकिन हिमाचल सहित पंजाब व पश्चिम बंगाल में इसे लागू नहीं किया गया है। प्रदेश में भी इसे लागू किया जाए।
विज्ञापन

इसके साथ ही मांग की गई कि पीएचडी और एमफिल का इनसेंटिव इंक्रीमेंट बीती सरकार ने बंद कर दिया था। 1-10-2014 के बाद वालों को यह वेतनवृद्धि नहीं मिल रही है। हाल ही में हरियाणा में इसे बहाल कर दिया गया है। अत: प्रदेश में भी इसे बहाल किया जाए। इसके अलावा महाविद्यालयों के प्रवक्ताओं की सेवानिवृत्ति आयु 58 वर्ष से बढ़ाकर 62 वर्ष करना, छात्रों का परिणाम शीघ्र घोषित करना, कॉलेज में प्रवक्ताओं की कमी को पूरा करना आदि मांगें सरकार से की गई। महासचिव डॉ. रामलाल ने कहा कि इस बारे में ज्ञापन सरकार को प्रेषित किया जाएगा। सरकार से दो माह के अंदर इन मांगों को मानने का आग्रह किया गया। अगर सरकार इन मांगों को नहीं मानती है तो कक्षाओं का बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किए जाएंगे। सरकार यूजीसी के नियमों को नहीं मान रही है। बैठक में डॉ. ओपी ठाकुर, डॉ. संदीप चौहान, डॉ. सतीश ठाकुर, अनिल शर्मा, लोकल यूनिट से प्रधान मधु स्वर मिश्रा, महासचिव संजय कानूनगो, उपप्रधान अमरजीत अत्री, कोषाध्यक्ष सतीश सोनी, सलाहकार डॉ. पवन कुमार वर्मा और प्रेस सचिव डॉ. मनोज डोगरा सहित करीब 70 कॉलेजों के 350 डेलीगेट ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed