फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   CM to inaugurate Sujanpur National Holi festival

मुख्यमंत्री 21 को करेंगे शुभारंभ, उद्योग मंत्री करेंगे समापन

Thu, 17 Mar 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Thu, 17 Mar 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
CM to inaugurate Sujanpur National Holi festival
होली - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव का आयोजन 21 से 24 मार्च तक सुजानपुर के ऐतिहासिक चौगान में मनाई जा रही है। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उपायुक्त मदन चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री 21 मार्च को मेले का शुभारंभ करेंगे जबकि उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री 24 मार्च को मेले के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 22 मार्च की सांस्कृतिक संध्या में संसदीय सचिव इंद्रदत्त लखनपाल तथा 23 मार्च की सांस्कृतिक संध्या में वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी बतौर मुख्यातिथि शामिल होंगे। उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री 21 मार्च को दोपहर बाद मेला ग्राउंड में पहुंचेंगे। यहां परंपरागत पगड़ी पहना कर उनका अभिनंदन करेंगे।
विज्ञापन


सायं चार बजे शोभा यात्रा में भाग लेने के बाद साढ़े चार बजे मुरली मनोहर मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। सांय पांच बजे प्रदर्शनियों का अवलोकन करेंगे। मुख्यमंत्री दीप जलाकर उत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ करेंगे। पहली संस्कृतिक संध्या में स्टार नाइट नूरा सिस्टर के नाम होगी। 22 मार्च को दूसरे दिन सुबह 11 बजे  रंगोली, म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता, फ्लावर शो, मटका तोड़, रस्साकशी प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों के अलावा लमन बैंड, जस्सी गिल और बब्बल राय मुख्य कलाकार होंगे। 23 मार्च को 11 बजे से जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता एवं डॉग शो का आयोजन किया जाएगा। तीसरी सांस्कृतिक संध्या पहाड़ी नाइट होगी।


24 मार्च को 10 बजे से कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल, बेबी शो और पेंटिंग प्रतियागिता होगी। दोपहर तीन बजे कुश्ती प्रतियोगिता होगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में फैशन शो तथा पंजाबी सिंगर अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed