फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   CM to inaugurate Hamir Utsav on Nov 8

हमीर उत्सव 8 से 10 नवंबर तक, सीएम होंगे मुख्यातिथि

Sun, 23 Oct 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sun, 23 Oct 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
CM to inaugurate Hamir Utsav on Nov 8
fair - फोटो : file photo

राज्य स्तरीय हमीर उत्सव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां जोरशोर से शुरू कर दी हैं। जिला प्रशासन ने तीन दिवसीय सांस्कृतिक संध्याओं में आने वाले मुख्यातिथियों की लिस्ट तैयार कर ली है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह आठ नवंबर को बतौर मुख्यातिथि हमीर उत्सव का शुभारंभ करेंगे।

विज्ञापन


मुख्य संसदीय सचिव इंद्रदत्त लखनपाल नौ नवंबर को दूसरी सांस्कृतिक संध्या में मुख्यातिथि होंगे। शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा 10 नवंबर को हमीर उत्सव की आखिरी सांस्कृतिक संध्या समेत उत्सव का समापन करेंगे।
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने इस बार तीन दिवसीय हमीर उत्सव में लोक कलाकारों को तरजीह देने का निर्णय लिया है। तीन सांस्कृतिक संध्याओं में स्थानीय कलाकारों को मंच दिया जाएगा। हालांकि स्टार नाइट के लिए अभी तक कलाकारों का चयन नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने सुजानपुर के होली मेले में नूरा सिस्टर्स को मौका दिया था। इस बार हमीर उत्सव में पंजाबी कलाकारों को मौका दिए जाने की संभावना है। उपायुक्त हमीरपुर मदन चौहान ने बताया कि उत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह करेंगे।

दूसरी संध्या पर सीपीएस आईडी लखनपाल और उत्सव का समापन शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा करेंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचली कलाकारों को विशेष तरजीह दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed