फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   CM Sukhu's wife Kamlesh took election command in Nadaun.

Hamirpur (Himachal) News: सीएम सुक्खू की पत्नी कमलेश ने नादौन में संभाली चुनावी कमान

Mon, 22 Apr 2024 12:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की पत्नी एवं रेडक्रॉस सोसायटी की उपाध्यक्ष कमलेश ठाकुर ने नादौन विधानसभा क्षेत्र में चुनावी कमान संभाल ली है। कमलेश ठाकुर ने रविवार को विस क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कीं। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत जोलसप्पड़ व रंगस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से चुनावी फीडबैक भी ली। इस दौरान उन्होंने संगठन को मजबूत करने की दृष्टि से दोनों पंचायतों के चारों बूथों पर बूथ कमेटियों का गठन भी किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोग भलीभांति जानते हैं कि भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर भी केंद्र सरकार में मंत्री रहे लेकिन प्रदेश के लिए कोई भी बड़ी योजना नहीं ला पाए हैंं। भाजपा प्रदेश के किसी भी मतदाता पर अपना हक नहीं रखती है। प्रदेश में विकासात्मक परियोजनाओं पर काम हो रहा है जिसका आने वाले समय में क्षेत्र के लोगों को भरपूर लाभ मिलेगा। आपदा के समय मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्वयं फील्ड में जाकर आपदा प्रबंधन की कमान संभाल कर लोगों को राहत पहुंचाई है। ब्लाॅक कांग्रेस नादौन के कैप्टन पृथ्वी चंद ने कहा कि सीएम की पत्नी पहले से ही नादौन में संगठन की मजबूती को लेकर कार्य कर रही हैं। अब चुनाव में भी उन्होंने कमान संभाल ली है। इस मौके पर प्रदीप शर्मा, पूर्व प्रधान उद्यो राम, जसवंत सिंह, व विजय शास्त्री मौजूद रहे।
विज्ञापन








इन बूथों पर कमेटियां गठित

जोलसप्पड़ पंचायत के बूथ नंबर 74 के प्रभारी संतोष कुमार, सह प्रभारी हंसराज व मुख्य सलाहकार के तौर पर पूर्व प्रधान एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता उद्यो राम धीमान और पंडित विजय शास्त्री को जिम्मेवारी दी गई। बूथ नंबर 75 में मुख्य सलाहकार पूर्व वन परिक्षेत्र अधिकारी विचित्र सिंह के अलावा पूरी टीम का गठन मौके पर ही कर दिया गया है। इसी तरह ग्राम पंचायत रंगस के तहत आने वाले दोनों बूथों पर भी बूथ कमेटी गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed