फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   CM Sukhu should get the title of liar Bikram

सीएम सुक्खू को मिलनी चाहिए झूठ बोलने की उपाधि : बिक्रम

Mon, 09 Dec 2024 09:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 09 Dec 2024 09:03 AM IST
विज्ञापन
CM Sukhu should get the title of liar Bikram
हमीरपुर में प्रेसवार्ता करते पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर। -संवाद
हमीरपुर। भाजपा के हमीरपुर संसदीय क्षेत्र प्रभारी और पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खु पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मुख्यंत्री सुक्खू को झूठ बोलने की उपाधि दी जानी चाहिए। प्रदेश में चल रहे सभी प्रोजेक्ट्स के लिए धन केंद्र सरकार मुहैया करा रही है, लेकिन प्रदेश सरकार बार-बार इन प्रोजेक्ट्स में अड़चनें डाल रही है।
विज्ञापन

हमीरपुर में पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व मंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार अपने दो साल होने का जश्न मनाने जा रही है लेकिन भाजपा पूछना चाहती है कि यह जश्न किस लिए है। लोगों में मातम छाया हुआ है। दो सालों में क्या काम किया, जिसका सरकार को जश्न मनाना पड़े। उन्होंने कहा कि आज हर वर्ग कांग्रेस सरकार से परेशान है। गारंटियों के नाम पर लोगों को ठगा गया।
विज्ञापन

बिक्रम ठाकुर ने कहा कि पिछले दो सालों का मूल्यांकन करें तो प्रदेश बदनाम हुआ है। सरकार ने कई पद खत्म कर दिए। पूर्व भाजपा सरकार में खोले गए संस्थानों को बंद किया गया। सहारा सहित कई योजनाओं को बंद कर दिया। बिजली की दरें महंगी कर दीं। उद्योग पलायन कर रहे हैं। उद्योगपतियों को डराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से सोमवार को हमीरपुर में प्रदेश सरकार के जश्न का विरोध किया जाएगा। इस अवसर पर विधायक आशीष सहित विजयपाल, अजय, विक्रांत आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।


भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि एक कैबिनेट मंत्री जिला कांगड़ा में भू-माफिया के रूप में कार्य कर रहे हैं। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में अवैध खनन का कारोबार फल फूल रहा है। खनन माफिया पर शिकंजा नहीं कसा जा रहा है, बल्कि उन लोगों को मुख्यमंत्री गाड़ी में बिठा रहे हैं। एक प्रश्न के जवाब में बिक्रम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश को हद से ज्यादा पैसा मिला है। मुख्यमंत्री विधानसभा में बोलें कि उन्हें कम पैसा मिला है। वहीं, एक अन्य सवाल के जवाब मेें उन्होंने कहा कि भाजपा पूरी तरह से एकजुट है। इसमें कहीं कोई मतभेद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed