{"_id":"664f467ce02e812d26004656","slug":"cm-sukhu-has-the-problem-of-taking-credit-for-bjps-work-anurag-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-128239-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम सुक्खू को भाजपा के कार्यों का श्रेय लेने का लगा रोग : अनुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम सुक्खू को भाजपा के कार्यों का श्रेय लेने का लगा रोग : अनुराग
विज्ञापन
कहा, सीएम सुक्खू की याददाश्त कमजोर, मेडिकल कॉलेज पर गली-गली बोल रहे झूठ
आज मेडिकल कॉलेज पर बोल रहे झूठ, चार जून को रोएंगे ईवीएम का रोना
संवाद न्यूज एजेंसी
सुजानपुर (हमीरपुर)। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू महज हवाई फायर करने वाले हैं। जनता में उनकी पोल खुल गई है। उनकी याददाश्त कमजोर है। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर को लेकर गली-गली में झूठ बोल रहे हैं। आज मेडिकल कॉलेज पर झूठ बोल रहे हैं और चार जून को ईवीएम का रोना रोएंगे।
सुजानपुर में चुनावी नुक्कड़ सभा को संबोधित करने हुए पत्रकारों के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सब जानते हैं कि हमीरपुर मेडिकल कॉलेज भाजपा की देन है। मुख्यमंत्री सुक्खू को भाजपा के किए कामों का श्रेय लेने का रोग लग गया है। 16 महीनों के शासन में मुख्यमंत्री जनता के लिए कुछ नहीं कर पाए। अपनी एक भी गारंटी पूरी नहीं कर पाए। अब चुनाव के समय जन आक्रोश से बचने के लिए भाजपा के कार्यों को अपना बता रहे हैं। अच्छा होगा अगर मुख्यमंत्री दूसरे के काम चुराने से ज्यादा अपने सरकार के कार्यों पर ध्यान दें क्योंकि ये पब्लिक है, सब जानती है।
सीएम आज मेडिकल कॉलेज और रेल पर झूठ बोल रहे हैं, 4 जून को ईवीएम का रोना रोएंगे। सीएम सुक्खू को याद दिलाना चाहेंगे कि पहली मार्च 2014 को जोनल अस्पताल मंडी में 100 बिस्तरों वाले मातृ-शिशु ब्लॉक (17 करोड़ रुपये की लागत) की आधारशिला रखते हुए तत्कालीन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आज़ाद ने हिमाचल के लिए दो मेडिकल कॉलेजों (चंबा और नाहन) के साथ-साथ दो ट्रॉमा सेंटर और एक बर्न सेंटर की स्थापन की घोषणा की। इस घोषणा का उद्देश्य पूर्णत: 2014 के लोकसभा चुनावों को प्रभावित करना था क्योंकि इसमें किसी भी तरह का बजटीय प्रावधान नहीं था। मोदी सरकार में जब जेपी नड्डा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री थे तब 2015 में उन्होंने जोलसप्पड़ में मेडिकल कॉलेज स्वीकृत करवाकर 174 करोड़ का बजट देकर इस प्रोजेक्ट को शुरू करवाया। 2015 में केंद्र से स्वीकृति के बावजूद ढाई साल तक तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस सरकार ने इस प्रोजेक्ट को लटकाए रखा। 2017 में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मेडिकल कॉलेज के लिए ज़मीन दी। इसके बाद भाजपा सरकार में इसका निर्माण कार्य हुआ। इन चुनावों में झूठे मुख्यमंत्री को जनता करारा जवाब देगी।