{"_id":"9d19f6a6f4c3e4567007ed86c97f4045","slug":"cm-on-hamirpur-tour-from-17-feb-to-lay-stones-of-new-projects-schemes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री 17 को पहुंचेंगे हमीरपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री 17 को पहुंचेंगे हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Fri, 12 Feb 2016 06:11 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह 17 फरवरी से जिला के तीन दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री 10.20 बजे सुजानपुर पहुंचेंगे। यहां सिविल अस्पताल सुजानपुर को स्तरोन्नत करने के बाद खड्ड के तटीयकरण की आधारशिला रखेंगे और सुजानपुर चिल्ड्रन पार्क में जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री इसी दिन झनियारा में उठाऊ जलापूर्ति योजना की आधारशिला रखेंगे। लंबलू में जनसभा को संबोधित करने के बाद लंबलू में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की आधारशिला रखेंगे। मुख्यमंत्री 18 फरवरी को 9:55 बजे झिरालड़ी से आघार सड़क की आधारशिला रखेंगे। इसके बाद चकमोह से बड़ा सड़क और पुल का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
फिर चकमोह से सठवीं सड़क और फिर बाबा बालक नाथ मंदिर के लंगर हॉल की आधारशिला रखेंगे। यहां मंदिर के कंप्यूटराइजेशन प्रोग्राम का उद्घाटन करेंगे।
मुख्यमंत्री ढाई बजे बिझड़ी स्टेडियम में जनसभाकरेंगे। 19 फरवरी को 9:50 बजे भोटा शहर की मल निकासी योजना की आधारशिला रखने के बाद 11:15 बजे जाहू में 132 किलोवाट पावर स्टेशन का लोकार्पण करेंगे। रावमपापा भुक्कड़ के भवन की आधारशिला रखेंगे।
विज्ञापन
इसके बाद भरेड़ी में जनसभा करेंगे। मुख्यमंत्री 4:00 बजे शिमला के लिए रवाना होंगे।