फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   CM not well, Bharmauri to chair Hamir Utsav

वीरभद्र नहीं आएंगे, भरमौरी होंगे मुख्यातिथि

Mon, 07 Nov 2016 07:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Mon, 07 Nov 2016 07:35 PM IST
विज्ञापन
CM not well, Bharmauri to chair Hamir Utsav
fair - फोटो : file photo

राज्य स्तरीय हमीरपुर उत्सव में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह नहीं आएंगे। स्वास्थ्य कारणों की वजह से मुख्यमंत्री का हमीरपुर दौरा रद्द कर दिया गया है। उनकी जगह वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।

विज्ञापन


सीएम का दौरा रद्द होने से जिला मुख्यालय और बड़सर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व निर्धारित शिलान्यास और उद्घाटन के कार्यक्रम भी कैंसल कर दिए हैं। हमीर उत्सव के सफल आयोजन के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है। मेला मैदान में करीब ढाई सौ जवान चौकसी रखेंगे।
विज्ञापन


इनमें तीन रिजर्व, 50 होमगार्ड जवान और जिला पुलिस के कर्मचारी तैनात होंगे। आठ से दस नवंबर तक हमीर उत्सव के आयोजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की तीन रिजर्व मेला मैदान में पहुंच चुकी हैं। प्रत्येक रिजर्व में 24 पुलिसकर्मी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं 50 होमगार्ड जवानों को भी मेला मैदान में तैनात किया है। जिला पुलिस के करीब डेढ़ सौ महिला और पुलिस पुलिस जवान मुस्तैद होंगे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. शिव कुमार ने बताया कि उत्सव के दौरान शहर में धारा 144 लागू रहेगी।

इस दौरान हथियार आदि लेकर चलने वाले लोगों पर नजर रखने के लिए साधारण कपड़ों में पुलिस जवान तैनात रहेंगे। इसके अलावा लोगों की तत्काल मदद को मेला मैदान में ही अस्थाई पुलिस सहायता कक्ष का निर्माण किया गया है।

सांस्कृतिक संध्याओं में ये होंगे स्टार कलाकार

पहली सांस्कृतिक संध्या में बॉलीवुड गायक कमाल खान स्टार कलाकार होंगे। दूसरी सांस्कृतिक संध्या पहाड़ी नाइट होगी। इसमें हिमाचली कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। तीसरी सांस्कृतिक संध्या में बॉलीवुड गायिका मिस पूजा स्टार कलाकार होंगी।


मुख्यमंत्री ने इन कार्यक्रमों में लेना था भाग

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मंगलवार को सायं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत राज्य स्तरीय हमीर उत्सव में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करना था। इससे पहले सुबह विधानसभा बड़सर के हरसौर में पुल का शिलान्यास, डिग्री कॉलेज बड़सर के साइंस ब्लॉक का उद्घाटन, क्षेत्र में विभिन्न कंकरीट एवं इंटर लोकिंग टाइल वाली सड़कों के शिलान्यास, बड़सर में विशाल जनसभा, बाल स्कूल मैदान हमीरपुर में 120 फुट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज और जिला न्यायावादी भवन का उद्घाटन करना था। अब यह सारे कार्यक्रम रद्द हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed