{"_id":"7b699b64dca780da384303b75074865a","slug":"cm-lay-foundation-stone-of-two-roads-and-langar-hall-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सड़कों और लंगर हॉल की रख्ाी आधारशिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सड़कों और लंगर हॉल की रख्ाी आधारशिला
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर, बिझड़, बड़सर, चकमोह
Updated Thu, 18 Feb 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने तीन दिवसीय हमीरपुर प्रवास के दूसरे दिन वीरवार को विधानसभा क्षेत्र बड़सर को करोड़ों रुपये के तोहफे दिए। सुबह के समय मुख्यमंत्री ने यहां 5.47 करोड़ लागत से निर्मित होने वाले झिरालड़ी से अग्घार वाया छैक, लोहडर, इना-का-देहरा, सौर, चकरोहा सड़क की आधारशिला रखी।
विज्ञापन
उन्होंने 5.24 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले चकमोह के साठवीं वाया सकरी, समेला घरयाणी, महारल, होलथ, जांगली 10 किलोमीटर लंबी प्रस्तावित सड़क की आधारशिला रखी। वीरभद्र सिंह ने 1.58 करोड़ रुपये की लागत से गवालड खड्ड पर निर्मित पुल तथा तज्जयार होते हुए बारा से चकमोह सड़क का लोकार्पण भी किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने 10 करोड़ लागत के दियोटसिद्ध स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर के लंगर हाल की आधारशिला भी रखी। उन्होंने मंदिर के कंप्यूट्राइजेशन सैल का लोकार्पण किया। सीएम ने प्रसिद्ध कांगड़ी लोक गायक धीरज शर्मा की डीवीडी का विमोचन भी किया।
विज्ञापन
15 साल में कुछ नहीं करने वाले मांग रहे हिसाब : लखनपाल
मुख्य संसदीय सचिव इंद्रदत लखनपाल ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़सर को स्तरोन्नत करने के अलावा अनेक स्वास्थ्य केंद्रों को स्तरोन्नत करने की मांग रखी। उन्होंने अपर बटारली, हरिजन बस्ती, गुजरेहड़ा, चैटली, अंब, रमेरा, जोड़े में जल भंडारण टैंकों के निर्माण के अलावा विस क्षेत्र में कुछ बोर वैल स्थापित करने का भी आग्रह किया। उन्होंने बड़सर भाजपा के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग अपने 15 साल के कार्यकाल में कुछ नहीं कर पाए, वे कांग्रेस के तीन सालों का रिपोर्ट कार्ड मांग रहे हैं।
बिझड़ी में मुख्यमंत्री की घोषणाएं
मुख्यमंत्री ने बड़सर विस क्षेत्र के लिए 30 हैंडपंप तथा चोआ-धमानी सड़क, रोपडी-बल्ह-रतनु सड़क, जोल-कड़साई, ननावा, कनोह, बयाड़, खोपरा सड़क, गारली-दरकोटी सड़क, बणी-गारली-खजियां सड़क तथा डिडवीं-खराल-धंगोटा सड़कों को पक्का करने की घोषणाएं की। बड़सर कॉलेज में खाली चल रहे पदों को भरने का आश्वासन दिया।
ये रहे मौजूद
राज्य आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष जगदीश सिपहिया, उपाध्यक्ष कुलदीप पठानिया, अनिल वर्मा, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव अनीता वर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेश ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस समिति अध्यक्ष सुरजीत कुमार, पूर्व विधायक मनजीत डोगरा, जिला परिषद सदस्य अरविंद रानी कौर, भारतीय युवा कांग्रेस के स्थायी सचिव नितिन शर्मा, प्रदेश कांग्रेस समिति के डेलिगेट राजेंद्र जार, कांग्रेस सेवा दल के प्रवक्ता नरेश लखनपाल उपस्थित रहे।