{"_id":"66e0580be6e86b99d601996d","slug":"cm-is-looting-the-states-treasury-on-his-relatives-and-favourites-rana-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-135525-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम अपने सगे संबंधियों और चहेतों पर लुटा रहे प्रदेश का खजाना : राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम अपने सगे संबंधियों और चहेतों पर लुटा रहे प्रदेश का खजाना : राणा
Wed, 11 Sep 2024 07:59 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 11 Sep 2024 07:59 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर गंभीर आरोप लगाए हैं। राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने सगे संबंधियों और चहेतों पर बेदर्दी से प्रदेश का खजाना लुटा रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि जल शक्ति विभाग से 18 लाख रुपये का भुगतान मुख्यमंत्री के परिजनों को किया गया है, जो सत्ता के दुरुपयोग की श्रेणी में आता है। उन्होंने सवाल उठाया कि प्रदेश में हजारों लोगों ने जल शक्ति विभाग के मूलभूत ढांचे के निर्माण के लिए कई बीघा जमीनें दी हैं, लेकिन उन लोगों को कितना भुगतान किया गया है? अगर भुगतान नहीं किया गया है, तो मुख्यमंत्री के परिवार के सदस्यों को 18 लाख रुपये का भुगतान क्यों किया गया है?
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एक ओर खजाना खाली होने का रोना रोते हैं, और दूसरी ओर उसी खजाने से अपने परिजनों और मित्र मंडली को सीधा लाभ पहुंचाते हैं। राणा ने यह भी पूछा है कि अगर सरकार का खजाना खाली है तो लाखों करोड़ों की सौगात अपने परिजनों और मित्रों को देने के लिए क्यों दी जा रही हैं।