फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   CM inaugurates projects worth 40 crores

मुख्यमंत्री ने किए 40 करोड़ के लोकार्पण

Thu, 11 May 2017 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Thu, 11 May 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
CM inaugurates projects worth 40 crores
virbhadra singh - फोटो : file photo

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने हमीरपुर दौरे के दौरान 40 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण किए। उन्होंने 1.69 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित जिला न्यायवादी कार्यालय भवन, राजकीय बहु तकनीकी कॉलेज बड़ू हमीरपुर के परिसर में 4.51 करोड़ और 2.31 करोड़ की लागत से निर्मित लड़कों और लड़कियों के छात्रावासों के उद्घाटन किए।

विज्ञापन


इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टौणीदेवी में स्टाफ के लिए 1.34 करोड़ की लागत से निर्मित आवासों, कोट में 62 लाख और चौरी में 59.44 लाख से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के भी लोकार्पण किए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने हमीरपुर के दड़ूही में 25 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले हिप्र तकनीकी विश्वविद्यालय के शैक्षणिक खंड और ऊहल में 1.68 करोड़ की लागत से बनने वाले लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह की आधारशिलाएं रखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने नागरिक अस्पताल सुजानपुर में चिकित्सकों के लिए 1.78 करोड़ से बनने वाले आवासों और सुजानपुर के चमियाणा में 21.35 लाख से निर्मित होने वाले खेल के मैदान के निर्माण की आधारशिलाएं रखीं।

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य उपकेंद्र चबूतरा को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्तरोन्नत करने, चमियाणा में खेल के मैदान के निर्माण, सुजानपुर में 500 लोगों के लिए टाउन हाल के निर्माण, ऊहल से दिल्ली के लिए बस सेवा शुरू करने, डेरा पंचायत में सुजानपुर से चौरी संपर्क सड़क, पंचायत चलोह में चलोह संपर्क सड़क, चारियां दी धार में भराइयां दी धार से गांव लांबर संपर्क सड़क और पटलांदर में जीहर से चकरयाणा संपर्क सड़क को चौड़ा और पक्का करने की मांगों पर सहमति दी।


इस अवसर पर परिवहन एवं तकनीकी शिक्षामंत्री जीएस बाली, मुख्य संसदीय सचिव इंद्रदत्त लखनपाल, पूर्व विधायक अनीता वर्मा, कुलदीप पठानिया, राज्य प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव उर्मिल ठाकुर, एपीएमसी अध्यक्ष प्रेम कौशल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed