फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   CM inaugurates new academic block at Medical College Hamirpur, built at a cost of Rs 200 crore

Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के 200 करोड़ से बने नए अकादमिक ब्लॉक का सीएम ने किया शुभारंभ

Wed, 28 Oct 2026 01:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 28 Oct 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
CM inaugurates new academic block at Medical College Hamirpur, built at a cost of Rs 200 crore
जोलसप्पड़ में एलाइड एंड हेल्थकेयर कॉलेज हमीरपुर का शुभारंभ करते मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक् - फोटो : 1
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, हमीरपुर के जोलसप्पड़ परिसर में मंगलवार को 200 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नए अकादमिक ब्लॉक का मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षुओं से संवाद कर प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।मुख्यमंत्री ने आधुनिक चिकित्सा उपकरणों, रोबोटिक सर्जरी, पीजी सीटों में बढ़ोतरी और नए प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों को स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
विज्ञापन

अकादमिक ब्लॉक के शुभारंभ के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि यदि वह मुख्यमंत्री नहीं होते तो मेडिकल कॉलेज के भवन को बनाने में ही दस साल से अधिक समय लग जाता। उन्होंने सांसद अनुराग ठाकुर पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह मेडिकल कॉलेज को लेकर लगातार झूठ बोलते आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि कॉलेज की मंजूरी से संबंधित स्वीकृति पत्र परिसर में लगा दिया गया है। सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बताया कि प्रदेश के सभी चिकित्सा महाविद्यालयों में एमआरआई, तीन टेस्ला एमआरआई सहित अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण स्थापित किए जा रहे हैं।
प्रदेश के चार चिकित्सा महाविद्यालयों में रोबोटिक सर्जरी की सुविधा शुरू की गई है। इसके अलावा प्रत्येक मेडिकल कॉलेज में करीब 30 करोड़ रुपये की लागत से ऑटोमेटेड लैब स्थापित की जा रही हैं।
इससे पहले मुख्यमंत्री मंगलवार दोपहर अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान जसकोट हेलीपोर्ट पहुंचे, जहां कांग्रेस पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह जोलसप्पड़ पहुंचे।
इस अवसर पर विधायक सुरेश कुमार, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू, हिमाचल प्रदेश ओबीसी वित्त एवं विकास निगम के उपाध्यक्ष डॉ. मोहन लाल और कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया सहित अन्य गण्यमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
बॉक्स
निर्धारित औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद बढ़ीं सीटें
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में पीजी की सीटें बढ़ाई गई हैं। उन्होंने कहा कि सीटें बढ़ाने के लिए वर्तमान सरकार ने निर्धारित औपचारिकताएं पूरी कीं, जिसके बाद केंद्र सरकार की ओर से सीटें बढ़ाने की घोषणा की गई। इस पर उन्होंने जेपी नड्डा का धन्यवाद किया। राज्य सरकार स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने वाले चिकित्सकों के बॉन्ड संबंधी प्रावधानों में छूट देने पर विचार कर रही है।
बॉक्स
एलाइड एंड हेल्थ केयर कॉलेज का भी किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने उत्तर भारत के प्रथम एलाइड एंड हेल्थकेयर कॉलेज का शुभारंभ भी किया। उन्होंने कहा कि चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए एमबीबीएस विद्यार्थियों को 60-60 के बैच में पढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि उन्हें बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल सके। इस कॉलेज में कुल 210 सीटों के साथ चार पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं। इनमें बैचलर ऑफ मेडिकल लैब साइंस की 60 सीटें, बैचलर ऑफ रेडियोलॉजी की 60 सीटें, बैचलर ऑफ एनेस्थीसिया की 60 सीटें और डायलिसिस की 30 सीटें शामिल हैं। इस वर्ष यहां चार पाठ्यक्रम आरंभ किए गए हैं, जबकि अगले वर्ष चार और नए पाठ्यक्रम शुरू करने की योजना है। अगले साल सीटें भी बढ़ाई जाएंगी।

बॉक्स
चार इलेक्ट्रिक कूड़ा संग्रहण वाहनों का शुभारंभ
नगर निगम हमीरपुर के चार इलेक्ट्रिक कूड़ा संग्रहण वाहनों का शुभारंभ भी किया गया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने चारों वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन इलेक्ट्रिक वाहनों के संचालन से नगर निगम क्षेत्र में घर-घर से कूड़ा एकत्रित करने की व्यवस्था अधिक प्रभावी होगी। साथ ही पारंपरिक ईंधन पर निर्भरता कम करने और वाहन संचालन के दौरान होने वाले ध्वनि एवं वायु प्रदूषण को घटाने में भी मदद मिलेगी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने 4.30 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग के आवासीय परिसर का उद्घाटन किया। उन्होंने 1.50 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले स्ट्रीट फूड पार्क और 10 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले बाल देखभाल संस्थान, हमीरपुर की आधारशिला भी रखी।

जोलसप्पड़ में एलाइड एंड हेल्थकेयर कॉलेज हमीरपुर का शुभारंभ करते मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्

जोलसप्पड़ में एलाइड एंड हेल्थकेयर कॉलेज हमीरपुर का शुभारंभ करते मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed