फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   CM graced the procession of national level Holi fair

राष्ट्रस्तरीय होली मेले की शोभायात्रा की सीएम ने बढ़ाई शोभा

Sat, 19 Mar 2022 11:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
CM graced the procession of national level Holi fair
सुजानपुर होली मेले के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और पूर्व सीएम धूमल का स्वागत करते लोग। - फोटो : Hamirpur-HP
सुजानपुर (हमीरपुर)। उपमंडल मुख्यालय सुजानपुर के ऐतिहासिक चौगान में राष्ट्र स्तरीय होली मेला सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुक्रवार शाम को संपन्न हो गया। समापन समारोह में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने मुरली मनोहर मंदिर में पूजा-अर्चना की और शोभायात्रा में भाग लिया। उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर भी मौजूद रहे। शोभायात्रा में अपनी पारंपरिक वेशभूषा में जिले के लगभग सभी भागों से हजारों की संख्या में आए लोगों ने भाग लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मेला मैदान में विभिन्न विभागों, बोर्डों तथा निगमों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का दौरा किया और गहरी रुचि दिखाई।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने 2.55 करोड़ की लागत से निर्मित खेरी में गो अभ्यारण्य का लोकार्पण किया। वहीं, सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र को बिजली बोर्ड और जलशक्ति विभाग के मंडल कार्यालय, जबकि विधानसभा क्षेत्र के चबूतरा और जंगलबैरी में बिजली बोर्ड के उपमंडल कार्यालय और मझोग सुलतानी में पशु औषधालय खोलने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने विभिन्न आयोजनों और प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों व विजेताओं को भी पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

उधर, चौथी एवं अंतिम सांस्कृतिक संध्या में प्रदेश के विभिन्न जिलों के लोक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। स्टार कलाकारों में इंडियन आइडल फेम अंकुश भारद्वाज और सारेगामापा फेम हेमंत बृजवासी ने प्रस्तुति दी। व्हीलचेयर पर नृत्य ने भी सबका मन मोह लिया। उधर, प्रसिद्ध लोक कलाकार नरेंद्र ठाकुर, गीता भारद्वाज, नंदिनी, अंतरिमा स्याल, अरुण कुमार, नरेंद्र कुमार, सुदेश, कुलदीप, अशोक कुमार, अंशिका, ओम प्रकाश, मनोज कुमार, अंजना कुमारी, निरंजन, किरण, चमन, मनीषा पंडित, शांति हेटा, शिव, प्रदीप, श्वेता, साहिल, आशीष, कलश, रूसी, विनय कुमार, निशांत गिल, अरुण, कश्मीर सिंह, सीमा, सरोज बाला, अशोक, लवली, कुंवर सिंह, गुंजन, निधि भट्ट, निशा, सलीम राय, अमन, संजीव, मदन लाल, मस्त राम, गौरव, अमृत, रमन, चंदेल म्यूजिकल ग्रुप, इंद्रजीत, सूरम सिंह, महेंद्र, वीना और कई अन्य लोक कलाकारों ने भी पहाड़ी, हिंदी और पंजाबी गीतों तथा नृत्य की प्रस्तुतियों से समा बांधा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed