फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Clouds are not raining even in rainy season, farmers are worried

Hamirpur (Himachal) News: बरसात में भी नहीं बरस रहे मेघ, किसान परेशान

Tue, 23 Jul 2024 07:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 07:33 PM IST
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। जिले में बरसात में भी मेघ अभी तक जमकर नहीं बरसे हैं। इस बार बारिश कम होने से किसानों की ओर से बीजी गई मक्की की फसल पूरे जिला में प्रभावित हुई है। वहीं, बड़सर विधानसभा क्षेत्र में बिझड़ी से घोड़ी-धबीरी तक मानसून सीजन की एक भी बारिश न होने से पहले तो किसानों ने उम्मीद में सूखे में ही मक्की की बिजाई कर दी लेकिन इसके बाद बारिश नहीं हुई। कई किसानों को दोबारा फसल बीजनी पड़ी। पिछले 20-25 दिन से किसान हर रोज बादलों की तरफ देख रहे हैं लेकिन आसपास के क्षेत्रों में थोड़ी-बहुत बारिश हो रही है लेकिन ढटवाल क्षेत्र के अधिकतर गांव बारिश से वंचित हैं। इसके साथ मक्की की फसल बीमारी की चपेट में आ रही है। कृषि विभाग बिझड़ी के एडीओ अश्वनी भारद्वाज का कहना है कि फॉल आर्मी वर्म से मक्की की फसल को कोराजन नामक दवाई के स्प्रे से ही बचाया जा सकता है। बिझड़ी कृषि विभाग के पास दवाई उपलब्ध है। किसान विभाग से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed