फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Cleanliness system dying outside the office of Deputy Director of Elementary Education

Hamirpur (Himachal) News: प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय के बाहर दम तोड़ रही सफाई व्यवस्था

Tue, 17 Oct 2023 12:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness system dying outside the office of Deputy Director of Elementary Education
झाडिय़ों के बीच दबा प्रारंभिक उपिनेदशक कार्यालय हमीरपुर का बोर्ड।(स्रोत: संवाद)
हमीरपुर। स्कूलों में स्वच्छता का संदेश देने वाले अधिकारी अपने कार्यालय परिसर में सफाई करवाने में असमर्थ साबित हो रहे हैं। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय परिसर के बाहर लगे बोर्ड के चारों ओर घास उगी है, लेकिन विभागीय अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं। शिक्षा विभाग की ओर से एक माह पूर्व परिसर के बाहर पार्किंग स्थल पर झाड़ियों को काटा गया था, लेकिन अभी तक झाड़ियां पार्किंग स्थल के पास ही पड़ी हुई हैं। प्रारंभिक उपनिदेशक कार्यालय में प्रतिदिन कई अधिकारी और शिक्षक स्कूलों से संबंधित कार्य कराने जाते है, लेकिन सफाई को लेकर कोई भी अधिकारी सजग नहीं हैं।
विज्ञापन


स्थानीय लोग मुकेश, अनुज, महेश, बलदेव, सावित्री और रमेश आदि ने कहा कि कार्यालय के बाहर से सीवरेज पाइप लाइन टूटने के कारण प्रतिदिन सीवरेज का गंदा पानी कार्यालय परिसर तक पहुंचता है वहीं दूसरी ओर कार्यालय के बोर्ड झाड़ियों से ढके हुए हैं। स्कूलों में विद्यार्थियों को स्वच्छता का संदेश देने वाले अधिकारी स्वयं सफाई को लेकर लापरवाही बरत रहे हैं। ऐसे में विभागीय कार्यप्रणाली पर प्रश्र चिह्न लग रहे हैं। इस बारे में प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि कार्यालय के बाहर नगर परिषद कर्मचारी कूड़ा एकत्रित करते हैं। कार्यालय के बाहर नियमित तौर पर सफाई करवाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed