फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Classes will start in Touni Devi College from this session

Hamirpur (Himachal) News: टौणी देवी कॉलेज में इसी सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

Fri, 05 Jul 2024 05:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 05:02 PM IST
विज्ञापन
15 जुलाई तक ऑफलाइन ले सकेंगे प्रथम वर्ष में दाखिला
विज्ञापन

टौणी देवी स्कूल में चलेगी महाविद्यालय की अस्थायी कक्षाएं
कला स्नातक में शुरू होंगी कक्षाएं, ऑफलाइन भरना पड़ेगा फार्म
जिला के अन्य महाविद्यालयों में तीन जून से शुरू हो चुकी है दाखिला प्रक्रिया
बवीता चंदेल
हमीरपुर। 34 दिन के बाद राजकीय महाविद्यालय टौणी देवी में शनिवार से दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी। अन्य सात महाविद्यालयों की तुलना में टौणी देवी महाविद्यालय में कक्षाएं शुरू करने को लेकर इस बार शिक्षा निदेशालय की ओर से देरी से निर्देश जारी किए गए हैं। ऐसे में अब महाविद्यालय में दाखिला प्रक्रिया शुरू होने पर अभिभावकों और विद्यार्थियों में खुशी है। महाविद्यालय में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों को दूरदराज के कॉलेजों का रुख नहीं करेगा पड़ेगा। विद्यार्थी 15 जुलाई तक राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी के कार्यालय से आवेदन फार्म प्राप्त कर ऑफलाइन माध्यम से इसे भरकर जरूरी शैक्षणिक एवं अन्य दस्तावेजों के साथ जमा करवा सकते हैं।

विद्यार्थी अपने मनपसंद विषय लेकर कला स्नातक (बीए) में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की पहली मेरिट आधारित सूची 16 जुलाई 2024 को दोपहर 1 बजे सूचनापट्ट पर लगा दी जाएगी। विद्यार्थी 19 जुलाई तक अपनी फीस जमा करवा सकते हैं। 22 जुलाई 2024 को विद्यार्थियों का ओरिएंटेशन किया जाएगा और 23 जुलाई 2024 से नियमित कक्षाएं प्रारंभ होंगी। कक्षाएं संचालित करने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से टौणी देवी स्कूल को चयनित किया गया है। वहीं, राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य और स्टाफ सदस्यों के पास टौणी देवी महाविद्यालय का अतिरिक्त कार्यभार प्रदान किया गया है। इसके अतिरिक्त महाविद्यालय भवन के निर्माण कार्य के लिए शिक्षा विभाग की ओर से टौणी देवी से एक किलोमीटर दूर झोखर में 59 कनाल भूमि चयनित की है। भवन निर्माण कार्य को लेकर आचार संहिता के बाद टेंडर प्रक्रिया होगी। भवन निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ही कक्षाएं नए भवन में शिफ्ट की जाएंगी। शुक्रवार को टौणी देवी स्कूल के बाहर कर्मचारियों ने महाविद्यालय में प्रवेश को लेकर बैनर और पोस्टर लगाए और अभिभावकों को अपने विद्यार्थियों का दाखिला करवाने के लिए प्रेरित किया। टौणी देवी महाविद्यालय में सत्र 2024-25 में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यार्थी टौणी देवी स्कूल में ऑफलाइन माध्यम से कला स्नातक बीए प्रथम वर्ष में दाखिला ले सकते हैं। 15 जुलाई तक दाखिला प्रक्रिया जारी रहेगी।
विज्ञापन

डॉ. प्रमोद पटियाल,कार्यकारी प्राचार्य, टौणी देवी महाविद्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed