{"_id":"663b8dba9765a6bac504a1a1","slug":"civil-sub-judge-court-will-open-in-bhoranj-on-may-11-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-127236-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: भोरंज में 11 मई को खुलेगा सिविल सब जज कोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: भोरंज में 11 मई को खुलेगा सिविल सब जज कोर्ट
विज्ञापन
मुख्य न्यायाधीश हिमाचल प्रदेश करेंगे सिविल सब जज कोर्ट का उद्घाटन
जिला एवं सत्र न्यायाधीश हमीरपुर विकास भारद्वाज ने भोरंज में किया निरीक्षण
भोरंज प्रशासन को सिविल जज कोर्ट के लिए तमाम सुविधाएं विकसित करते का दिया आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
भोरंज(हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज में लंबे समय से चली आ रही सिविल सब जज कोर्ट खुलने की मांग जल्द पूरी होगी। प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एमएस रामचंद्र राव 11 मई को इसका उद्घाटन करेंगे। बुधवार को हमीरपुर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विकास भारद्वाज व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हमीरपुर असलम बेग ने मौके का दौरा किया। इस दौरान भोरंज उपमंडल के अधिकारियों के साथ उन्होंने भोरंज मिनी सचिवालय परिसर में सिविल जज कोर्ट भवन का निरीक्षण किया और तमाम सुविधाओं की व्यवस्था करने के आदेश दिए।
सिविल सब जज कोर्ट का उद्घाटन 11 मई को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एमएस रामचंद्र राव प्रशासनिक जज हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय सुशील कुकरेजा की उपस्थिति में करेंगे। बार एसोसिएशन भोरंज के सचिव एवं वरिष्ठ अधिवक्ता पंकज भारद्वाज ने कहा कि यह भोरंज के लोगों के लिए बहुत बड़ी सौगात होगी। भोरंज बार एसोसिएशन के सदस्य मुख्य अतिथियों का भव्य स्वागत करेगी। निरीक्षण के दौरान भोरंज एसडीएम संजय स्वरूप, लोक निर्माण विभाग व जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

रेणुका जी झील से व्यक्ति का शव निकालने के बाद सेना के जवान। संवाद
विज्ञापन