फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   City Council President stopped the work of laying tiles for using substandard material

घटिया सामग्री इस्तेमाल करने पर नगर परिषद अध्यक्ष ने रोका टाइलें बिछाने का कार्य

Thu, 05 Aug 2021 07:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 07:45 PM IST
विज्ञापन
City Council President stopped the work of laying tiles for using substandard material
सुजानपुर में रास्ते के निर्माण कार्य का निरीक्षण करतीं नगर परिषद की अध्यक्ष। - फोटो : Hamirpur-HP
सुजानपुर (हमीरपुर)। शहर के निर्माण कार्यों में घटिया सामग्री के इस्तेमाल पर नगर परिषद सुजानपुर ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। शहर की एक गली को पक्का करने और टाइलें बिछाने के कार्य में बरती जा रही अनियमितता को मौके पर देख वीरवार को नप की अध्यक्ष ने निर्माण कार्य बंद करवा दिया है तथा इसके साथ ही इस्तेमाल की गई सामग्री को उखाड़ने के निर्देश जारी कर दिए हैं। अध्यक्ष को शिकायतें मिल रही थीं कि निर्माण कार्य पर जो सामग्री टेंडर के मुताबिक लगनी चाहिए उसे नजरअंदाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड एक में गली का निर्माण किया जा रहा है। इसका कार्य ठेके पर आवंटित किया गया है। इस पर टाइलें बिछाने का कार्य होगा। निर्माण कार्य के दौरान क्रशर की बजरी का इस्तेमाल किया जाना है, लेकिन वहां पर खड्ड की बजरी से कार्य किया जा रहा है। इससे पूर्व वार्ड नंबर एक की पार्षद सविता महाजन ने भी इस कार्य को संतोषजनक न होता देखकर नगर परिषद अध्यक्ष व प्रशासन से शिकायत की थी। नगर परिषद अध्यक्ष बीना धीमान के औचक निरीक्षण के दौरान अनियमितता सामने आईं। उन्होंने नगर परिषद के कनिष्ठ अभियंता को मौके पर बुलाकर टेंडर के दौरान कौन सी सामग्री इस्तेमाल की जानी है, इसकी जानकारी ली। अनियमितता सामने आने पर नगर परिषद की अध्यक्ष व कनिष्ठ अभियंता ने कार्य बंद करवा दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में नगर परिषद कि अध्यक्ष बीना धीमान ने कहा कि मौके पर अनियमितताएं पाई गईं तथा गली में क्रशर की जगह खड्ड की बजरी इस्तेमाल करके बिछाई थी। जिसे उखाड़ने के आदेश दे दिए हैं तथा जो टेंडर प्रक्रिया में सामग्री इस्तेमाल करने को लिखा गया है, वही सामग्री इस्तेमाल होगी। किसी भी कार्य में अनियमितताएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। शहर की धनराशि शहर के विकास पर सही ढंग से खर्च की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed