फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   CITU Dhaula Siddh Project unit demonstrated against the state government

Hamirpur (Himachal) News: सीटू धौलासिद्ध प्रोजेक्ट इकाई ने प्रदेश सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Sat, 16 Mar 2024 05:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 05:29 PM IST
विज्ञापन
कहा, कांग्रेस सरकार बनने के बाद प्रदेश में मजदूरों का नहीं हो पा रहा पंजीकरण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। प्रदेश भवन, सड़क एवं अन्य निर्माण मजदूर यूनियन सीटू धौलासिद्ध प्रोजेक्ट इकाई ने शनिवार को श्रम कल्याण बोर्ड और प्रदेश सरकार के खिलाफ परियोजना कार्यालय में प्रदर्शन किया। मजदूर यूनियन धौलासिद्ध प्रोजेक्ट के इकाई अध्यक्ष नवीन कुमार ने कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है तब से ही श्रम कल्याण बोर्ड में मजदूरों का पंजीकरण औक नवीकरण नहीं हो रहा है। मजदूरों के लंबित लाभ जारी नहीं किए जा रहे हैं। मजदूरों में भारी निराशा है। हालांकि, कल्याण बोर्ड से मिलने वाले लाभों की रोक का आदेश तो मनरेगा मजदूरों और गांव के निर्माण मजदूरों के लिए ही जारी हुआ है। इसके बावजूद प्रोजेक्ट के मजदूरों के लाभ भी बंद कर दिए हैं।

अलग-अलग जिलों में काम करने के अलग-अलग पैमाने तय हैं। अपनी मनमर्जी के मुताबिक श्रम कल्याण अधिकारियों की ओर से 1996 में बने कानून को अब नए तरीके से परिभाषित किया जा रहा है और नए-नए बहाने बनाकर गरीब मजदूरों को परेशान किया जा रहा है। इससे मजदूरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नई सरकार के बनने के बाद नए श्रम अधिकारियों की मनमर्जी से परियोजना में कार्यरत हजारों मजदूर बेहद परेशान हैं। इसलिए यूनियन ने कल्याण बोर्ड और सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला और सरकार और श्रम कल्याण बोर्ड के अधिकारियों के खिलाफ जमकर रोष निकाला। अगर निर्माण मजदूरों के कल्याण बोर्ड ने लाभ जारी नहीं किए और मजदूरों का नवीकरण व पंजीकरण पहले की तरह नहीं शुरू किया गया तो आने वाले समय में आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस मौके पर प्रोजेक्ट इकाई के सचिव संतोष कुमार, वतन सिंह, रमेल सिंह, होशियार सिंह पवन सहित सैकड़ों मजदूर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed