फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   citu aggresive

किसानों के आंदोलन को कुचलने का अपनाया जा रहा गैर संवैधानिक रवैया : कश्मीर

Tue, 01 Dec 2020 05:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 05:38 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। सीटू जिला कमेटी हमीरपुर ने राज्य कमेटी के आह्वान पर मंगलवार को किसानों के समर्थन में जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। सीटू के राष्ट्रीय सचिव डॉ. कश्मीर ने कहा कि कृषि बिल के विरोध में किसानों ने दिल्ली मार्च किया। जिसे हरियाणा की बीजेपी सरकार और मोदी सरकार ने दिल्ली पुलिस के सहारे उनके रास्ते खोद कर और आंसू गैस के गोले दागकर उन्हें खदेड़ने की कोशिश की। किसानों के आंदोलन को कुचलने का असंवैधानिक रवैया अपनाया जोकि मोदी सरकार की तानाशाही को दर्शाता है। भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में जिस तरह से किसानों को अपनी मांगों को लेकर दिल्ली मार्च करने से रोकना और उन पर बर्बर लाठीचार्ज करना मोदी सरकार ने अंग्रेजों के शासन की याद दिला दी है। उन्होंने कहा कि किसानों की फसलों को कांट्रेक्ट फार्मिंग के जरिये विदेशी और देशी कंपनियों और बड़ी पूंजीपतियों के हवाले करना है। उन्होंने कहा कि फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य को समाप्त कर दिया और आवश्यक वस्तु अधिनियम के कानून को भी खत्म करके जमाखोरी और कालाबाजारी को बढ़ावा मिलेगा। इससे बाजार में खाद्य पदार्थों अनाज चीनी प्याज की बनावटी कमी पैदा करेगा और तमाम खाद्य पदार्थ महंगी हो जाएंगे। कृषि कानूनों के बदलाव से बड़े पूंजीपतियों और देशी-विदेशी कंपनियों का कृषि पर कब्जा हो जाएगा और किसानों की हालत दयनीय हो जाएगी। किसानों के इस आंदोलन को बर्बर तरीके से कुचलने का सीटू कड़ा विरोध करती है। इस दौरान सीटू के राष्ट्रीय सचिव डॉ कश्मीर, जिला सचिव जोगिंद्र कुमार, सुरेश राठौड़, ब्रह्मदास, सुनील, पुनीत, सजल वर्मा, सुषमा, वीना, संदला, मीना, बनीता, सुनीता, मीना सहित दर्जनों लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed