{"_id":"65f439e2d635b643fb0999bb","slug":"childrens-school-will-be-named-after-captain-mridul-sharma-hamirpur-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-123693-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: कैप्टन मृदुल शर्मा के नाम पर होगा बाल स्कूल हमीरपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: कैप्टन मृदुल शर्मा के नाम पर होगा बाल स्कूल हमीरपुर
विज्ञापन
बाल स्कूल हमीरपुर के मुख्य गेट पर लिखा गया शहीद कैप्टल मृदुल शर्मा का नाम। संवाद
हमीरपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर का नाम अब शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा के नाम पर होगा। प्रदेश सरकार ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। प्रदेश सरकार की ओर से स्कूल का नाम बदलने और 10 सोलर लाइटें लगाने के लिए दो लाख रुपये का बजट जारी हुआ था। कैप्टन मृदुल शर्मा के परिजन लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे। ऐसे में अब स्कूल का नाम बदलने से परिजनों में खुशी है। प्रदेश सरकार की ओर से स्कूल में सोलर लाइटें लगाने के लिए भी बजट जारी किया गया था। इससे पूर्व स्कूल परिसर और खेल मैदान में सोलर लाइटें न होने से खेल मैदान में सुबह के समय दौड़ने आने वाले खिलाड़ियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। वहीं, रात्रि समय में शरारती तत्व खेल मैदान के चारों ओर लगी रेलिंग को भी नुकसान पहुंचा रहे थे। अब खेल मैदान में स्ट्रीट लाइटें लगने से काफी सुविधा मिलेगी। प्रधानाचार्य नीना ठाकुर ने कहा कि स्कूल का नाम बदलकर अब शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर होगा। प्रदेश सरकार की ओर से स्कूल का नाम बदलने के आदेश जारी हुए हैं।
स्कूल का नाम बदलने पर खुशी
हमीरपुर। मंडी उपज समिति के अध्यक्ष अजय शर्मा ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर का नाम शहीद के नाम पर रखने पर प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पाठशाला का नाम शहीद मृदुल शर्मा के नाम पर रखे जाने से परिजनों सहित स्थानीय लोग खुश हैं। पाठशाला का नाम शहीद के नाम पर रखना मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की शहीदों के प्रति सोच और सम्मान को दर्शाता है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह और उनके राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू का आभार व्यक्त किया है।